ताज़ा खबर

AkhileshYadav Speech : संसद सत्र के दूसरे दिन गरजे अखिलेश यादव: कहा- PM बिना चर्चा का क्या मतलब, बिहार वोटर लिस्ट पर भी उठाए गंभीर सवाल

AkhileshYadav Speech :  संसद सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संसद परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन बिना प्रधानमंत्री के हम किससे सवाल पूछें और किसको जवाब दें? बार-बार जो घटनाएं हो रही हैं, चाहे वह पुलवामा हो या फिर हाल ही में पहलगाम की घटना, क्या इसमें कोई चूक नहीं हुई? क्या यह इंटेलिजेंस की विफलता नहीं है?” अखिलेश ने इन घटनाओं को सुरक्षा व्यवस्था में गहरी खामियों का नतीजा बताया।

अखिलेश-राहुल गांधी ने मिलकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संसद के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव ने कहा, “हर चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक नई रणनीति लेकर आती है। अब 8 करोड़ वोटरों के लिए 1-1.5 महीने में नई वोटर लिस्ट बनाने की योजना बनाई जा रही है। यह सीधा-सीधा लोकतंत्र के साथ धोखा है।”

उपचुनाव पर अखिलेश का आरोप

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यूपी में पुलिस ने बंदूक के दम पर वोटिंग को रोका। मैं दावे से कह सकता हूं कि कुंदरकी क्षेत्र में CCTV फुटेज निकाला जाए तो पुलिसवाले खुद वोट डालते दिख जाएंगे। अयोध्या में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, इसलिए मिल्कीपुर सीट को जीतना उनके लिए जरूरी बना दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।”

BJP की मशीनरी पर उठाए सवाल

बिहार में चल रहे SIR अभियान पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा, “बीजेपी ऐसी कौन सी मशीन लेकर आ जाती है, जिससे 5 मिनट में वोटर ID और आधार कार्ड तैयार हो जाता है? यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग और प्रशासन की मिलीभगत से विपक्षी वोटरों को मतदान से वंचित किया गया।

धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष की प्रतिक्रिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की खबरों पर भी विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। इसमें हम लोग क्या बोल सकते हैं? लेकिन सरकार को इस पर स्पष्ट बयान देना चाहिए।” कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और इसमें कुछ असामान्य जरूर है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पर जवाब दे।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी मानी बात

धनखड़ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसे “चौंकाने वाला और आश्चर्यजनक” बताया। वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, “सरकार जनता और आम लोगों की बात सुनना ही नहीं चाहती। जो SIR प्रक्रिया अभी चल रही है, उससे कई गंभीर सवाल उठते हैं।”

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने एक सुर में सरकार पर हमला बोला। जहां एक ओर अखिलेश यादव ने सुरक्षा चूक, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया, वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे को लेकर भी विपक्ष ने सरकार से पारदर्शिता की मांग की। संसद के गलियारों में मंगलवार को विपक्ष का यह आक्रामक रुख पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

Read More : Raipur Couple Murder: रायपुर के अभनपुर में झोलाछाप डॉक्टर ने पति–पत्नी की बेरहमी से हत्या; मोबाइल लोकेशन चूक से खुली गंढ़बिरी

Thetarget365

Recent Posts

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

2 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

2 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

2 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

2 hours ago

UPI without PIN : क्या आप भी भूल जाते हैं अपना UPI पिन? RBI लाया बहुत बड़ी खुशखबरी

UPI without PIN : भारत में डिजिटल क्रांति हर दिन एक नया मोड़ ले रही…

2 hours ago

This website uses cookies.