Oplus_16777216
Ambikapur News : छत्तीसगढ़ में अदानी समूह को लेकर बढ़ती नाराज़गी अब सड़कों पर दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आवाहन पर मंगलवार को अंबिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने बनारस रोड पर बीटीआई के पास दोपहर 12 से 2 बजे तक सांकेतिक चक्काजाम कर भाजपा सरकार और अदानी समूह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अदानी के हितों को साधने के लिए ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया।
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि “अदानी अब नई ईस्ट इंडिया कंपनी बन गई है जो छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर कब्जा कर रही है। जो भी इसके खिलाफ बोलता है, उसे या उसके परिवार को ईडी जैसी एजेंसियों से डराया जा रहा है।” वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह चक्काजाम पूरी तरह सांकेतिक था, जिससे आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से सुनिश्चित किए गए थे। तीन एंबुलेंस और एक स्कूली वैन को सुचारु रूप से निकाला गया।
कांग्रेस ने जानबूझकर बनारस रोड को चक्काजाम का केंद्र बनाया, क्योंकि यह मार्ग छत्तीसगढ़ को उत्तर भारत से जोड़ता है और यहां से भारी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते हैं। कांग्रेस की रणनीति थी कि इस मार्ग के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को प्रतीकात्मक रूप से रोककर सरकार को संदेश दिया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। यदि अदानी समूह को राजनीतिक संरक्षण और विपक्ष पर हमले का सिलसिला नहीं थमा, तो कांग्रेस आगे और व्यापक जन आंदोलन करेगी। इस आंदोलन को “छत्तीसगढ़ की अस्मिता और जनहित की रक्षा” का आंदोलन करार दिया गया।
कार्यक्रम में अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, गुरुप्रीत बाबरा, मधु सिंह, विनय शर्मा, बलराम यादव, अनीमा केरकेट्टा, सीमा सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.