Google Chrome Update: अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। इस ब्राउजर में हाल ही में सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं, जिससे साइबर अटैकर्स आपके सिस्टम को टारगेट कर सकते हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स डेटा चोरी कर सकते हैं, मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं और कई मामलों में सिस्टम को पूरी तरह क्रैश भी कर सकते हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने उच्च-गंभीरता वाली चेतावनी जारी की है।
गूगल क्रोम दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है। भारत में भी करोड़ों लोग ऑफिस से लेकर घर तक इसके जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस सुरक्षा चेतावनी का असर व्यापक रूप से महसूस किया जा सकता है।
CERT-In ने बताया कि गूगल क्रोम में यह खामी CVE-2025-12036 के नाम से चिन्हित की गई है। इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स विंडोज, मैकओएस और लिनक्स पर चल रहे सिस्टम को टारगेट कर सकते हैं।
वार्निंग में यह भी कहा गया है कि क्रोम और मैकओएस पर 41.0.7390.122/.123 से पुराने वर्जन और लिनक्स पर 141.0.7390.122 से पुराने वर्जन यूज करने वाले यूजर्स पर खतरा ज्यादा है। इसका मतलब है कि जिन यूजर्स ने हाल ही में अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट नहीं किया है, वे साइबर हमलों के सीधे निशाने पर हैं।
इस खामी का मूल कारण क्रोम के V8 JavaScript इंजन में मिली कमजोरी है। इसके जरिए अटैकर्स यूजर को मैलिशियस वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद हैकर्स यूजर के सिस्टम पर अपनी मर्जी से कमांड चला सकते हैं और मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, इस खामी के चलते डेटा चोरी और सिस्टम को क्रैश करने का खतरा भी बना हुआ है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह खामी बेहद गंभीर है और इसे अनदेखा करना खतरनाक साबित हो सकता है।
CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे गूगल क्रोम को तुरंत अपडेट करें। कंपनी ने इस सुरक्षा खामी को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैचेज जारी किए हैं।
गूगल क्रोम ओपन करें।
हेल्प मेन्यू में जाएं और About Google Chrome पर क्लिक करें।
अगर कोई पेंडिंग अपडेट दिखाई दे, तो इसे तुरंत इंस्टॉल करें।
अपडेट के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करें।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ब्राउजर अपडेट करना सबसे आसान और प्रभावी तरीका है अपने सिस्टम को सुरक्षा खतरों से बचाने का।
गूगल क्रोम में मिली खामी CVE-2025-12036 सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है। अगर आप भी पुराने वर्जन का क्रोम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अभी अपडेट करें, ताकि आपके डेटा और सिस्टम को साइबर हमलों से बचाया जा सके।
Read More : PAK-Afghanistan Ceasefire: दोहा में PAK-अफगानिस्तान सीजफायर पर बनी सहमति, अब तुर्की में दूसरी वार्ता
KKR New Jersey: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2026 सीज़न के आगाज़ से पहले,…
Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार…
Kolkata Violence: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता आज एक बार फिर राजनीतिक अखाड़े में तब्दील…
LPG Ships Return: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों…
LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं…
North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने शनिवार की सुबह एक बार फिर संदिग्ध बैलिस्टिक…
This website uses cookies.