Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 Ambikapur :अंबिकापुर में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में जमीन विवाद को लेकर कारोबारी शंकर दयाल रवि का अपहरण कर लिया गया और उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुई गांधीनगर पुलिस ने सरगर्मी से कार्रवाई करते हुए अपहृत को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे जमीन सौदे को लेकर पुराना विवाद सामने आया है।
घटना की सूचना अपहृत की पत्नी हेमा मालिनी ने थाना गांधीनगर में 26 जून को दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पति 25 जून को दोपहर करीब 11:30 बजे अपनी नेक्सॉन कार CG15 DV 7100 से काम पर निकलने की बात कहकर घर से गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। फोन भी कभी बंद तो कभी चालू बताता रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तत्परता से जांच शुरू की और गवाहों के बयान के आधार पर यह मामला अपहरण और फिरौती का निकला। पुलिस ने गुप्त सूचना पर साड़बार मंदिर के पास घेराबंदी कर शंकर दयाल को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी मोतीराम यादव 45 वर्ष निवासी रामपुर, थाना मणिपुर को दबोचा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि बहादुर जायसवाल और उसके तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्होंने शंकर दयाल को जमीन दिखाने के बहाने बुलाया और फिर कट्टा दिखाकर कार में बंधक बना लिया।
इसके बाद उसे जशपुर ले जाकर एक कमरे में बंद किया गया, जहां मारपीट कर 5 करोड़ रुपये की मांग की गई और सादे स्टांप में जबरन हस्ताक्षर भी कराए गए। अपहरणकर्ताओं ने उसके मोबाइल से परिवार वालों को फोन कर फिरौती की मांग की। इतना ही नहीं, उन्होंने उसकी अंगूठी, चैन और ब्रेसलेट भी उतरवा लिए।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश देकर शंकर दयाल को छुड़ाया और आरोपी बहादुर जायसवाल 65 वर्ष निवासी सत्तीपारा, अंबिकापुर को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सीम और जबरन हस्ताक्षर कराए गए सादे स्टांप जब्त किए गए हैं।
मामले में थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 369/25, धारा 140(2), 140(3), 61(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक दीनदयाल सिंह, विकास सिंह, अरविंद उपाध्याय, घनश्याम देवांगन और ऋषभ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read More : Pakistan Flood : पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 11 लोगों की मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.