Ambikapur News : अंबिकापुर को मिलेगी नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन की सौगात, 18 अगस्त को होगा वर्चुअल भूमि पूजन

Ambikapur News : सरगुजा जिले की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Ambikapur News : सरगुजा जिले की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अंबिकापुर के वर्तमान न्यायालय परिसर में प्रस्तावित नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास 18 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

ads

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पार्थ प्रतिम साहू, न्यायाधीश एवं सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज, की गरिमामय वर्चुअल उपस्थिति रहेगी। वहीं कार्यक्रम में सरगुजा कलेक्टर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Adst

सुबह 10 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:58 से 10 बजे तक अतिथियों का आगमन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 10:02 बजे तक सरगुजा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके पश्चात सुबह 10:02 से 10:03 बजे के बीच मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, सरगुजा अंबिकापुर के निर्माण के लिए वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। इसी दौरान सूरजपुर जिले में न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय क्वार्टर का लोकार्पण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में सरगुजा के पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति पार्थ प्रतिम साहू के साथ सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल भी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहेंगे।

प्रस्तावित भवन की दिखाई जाएगी झलक

भूमि पूजन एवं शिलान्यास के बाद प्रस्तावित नए जिला एवं सत्र न्यायालय भवन से संबंधित शॉर्ट वीडियो के माध्यम से भवन का प्रस्तावित स्वरूप और सुविधाओं की झलक दिखाई जाएगी। इसके बाद सूरजपुर में नवनिर्मित न्यायिक अधिकारियों के आवासीय क्वार्टर से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा।

Adst

सुबह 10:07 बजे से मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का मुख्य संबोधन होगा। कार्यक्रम के अंत में सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का आभार प्रदर्शन करेंगे।

अधिवक्ता संघ ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील

सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ अंबिकापुर ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर शहर के अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। अधिवक्ता संघ ने कहा कि नया न्यायालय भवन जिले की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा और इससे न्यायिक कार्यों के संचालन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst