छत्तीसगढ़

Ambikapur News : रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, चिटफंड कंपनी के दो आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur News : सरगुजा जिले में निवेशकों को रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड नेटवर्क के खिलाफ थाना गांधीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वेलफेयर बिल्डिंग एण्ड ईस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में अब तक करीब 9 करोड़ 26 लाख 60 हजार 554 रुपये के निवेश का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कंपनी ने गरीब, अशिक्षित और जनजातीय निवेशकों को उच्च रिटर्न का झांसा देकर रकम जमा करवाई थी।

2024 में दर्ज हुई थी शिकायत

मामले की शुरुआत 4 सितंबर 2024 को हुई, जब मैनपाट निवासी देवराज यादव ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि नमनाकला स्थित वेलफेयर बिल्डिंग एण्ड ईस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर, एडवाइजरी हेड बलराम पाठक, जोनल मैनेजर अखिलेश प्रजापति और अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को रकम दोगुनी करने का लालच देकर कंपनी में निवेश कराया और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

जांच में सामने आया करोड़ों का निवेश

विवेचना के दौरान पुलिस ने निवेशकों से पूछताछ कर बॉण्ड पेपर, रसीद, मेमोरेंडम और अन्य दस्तावेज जब्त किए। जांच में सामने आया कि जिले और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने कंपनी में कुल 9.26 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की थी। आरोपियों ने एजेंटों का चैन सिस्टम बनाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया और बिना किसी सक्षम प्राधिकारी अथवा रिजर्व बैंक की अनुमति के धन परिचालन किया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अखिलेश कुमार प्रजापति निवासी पलामू, झारखंड और बलराम पाठक निवासी पलामू, झारखंड को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कंपनी के प्रचार-प्रसार और निवेश जुटाने में अपनी भूमिका स्वीकार की। आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग कंपनी के डायरेक्टरों से संपर्क के लिए किया जाता था।

कई धाराओं में दर्ज है मामला

मामले में भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम 1978 की धारा 4, 5, 6 तथा छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, एसआई अभिषेक दुबे सहित थाना गांधीनगर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Abhishek Banerjee Attack : अभिषेक बनर्जी हमले का VIDEO आया सामने, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर…

37 minutes ago

Khet Bachao Abhiyan : खेत बचाओ अभियान शुरू, किसानों को मिलेगी वैज्ञानिक खेती की सलाह

Khet Bachao Abhiyan : केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम…

1 hour ago

Indian Navy News : पीएम मोदी से मिले नौसेना प्रमुख, समुद्री सुरक्षा पर चर्चा

Indian Navy News : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 29 मई को…

1 hour ago

Rain in Navatpa : अंबिकापुर में बदला मौसम का मिजाज, नवतपा में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Rain in Navatpa : नवतपा के पांचवें दिन भीषण गर्मी से जूझ रहे अंबिकापुरवासियों को…

2 hours ago

FIFA World Cup 2026 : भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी,  जी नेटवर्क पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप

FIFA World Cup 2026 : दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप…

2 hours ago

This website uses cookies.