Ambikapur News : कलाकेंद्र मैदान पर घमासान, तरुनीर समिति ने उठाई गांधी उद्यान बहाली की मांग

Ambikapur News : अंबिकापुर कलाकेंद्र मैदान के आबंटन को लेकर सामने आए कथित लेनदेन वाले ऑडियो विवाद के बीच अब इस जमीन को उसके मूल स्वरूप “गांधी उद्यान” के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। तरुनीर समिति ने राजस्व अभिलेखों का हवाला देते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जिस भूमि को आज कलाकेंद्र मैदान के रूप में व्यावसायिक आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, वह सरकारी रिकॉर्ड में अब भी गांधी उद्यान के नाम से दर्ज है।

ads

राजस्व रिकॉर्ड में आज भी दर्ज है गांधी उद्यान

तरुनीर समिति के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने ज्ञापन में बताया कि प्लॉट नंबर 508, रकबा 5.68 एकड़ भूमि राजस्व अभिलेखों में गांधी उद्यान के नाम से नगर पालिका अंबिकापुर के लिए दर्ज है। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर 3 फरवरी 1989 को यह भूमि नगर पालिका को हस्तांतरित की गई थी, जिसकी लीज अवधि 31 मार्च 2018 तक थी और अब समाप्त हो चुकी है।

ads

मीना बाजार और प्रदर्शनी के उपयोग पर आपत्ति

समिति का कहना है कि शासन ने इस भूमि को सार्वजनिक उद्यान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से दिया था, लेकिन वर्तमान में इसका उपयोग प्रदर्शनी, मीना बाजार, सर्कस और अन्य व्यावसायिक आयोजनों के लिए किया जा रहा है। इससे मूल उद्देश्य प्रभावित हो रहा है और समय-समय पर आबंटन को लेकर विवाद भी सामने आते हैं।

ऑडियो विवाद के बाद फिर गरमाया मुद्दा

हाल ही में कलाकेंद्र मैदान के आबंटन को लेकर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें लेनदेन के आरोप लगाए गए। इस विवाद के बाद महापौर मंजूषा भगत राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में आ गईं। तरुनीर समिति का कहना है कि जब तक मैदान का व्यवसायिक उपयोग जारी रहेगा, तब तक इस तरह के विवाद और आरोप भी सामने आते रहेंगे।

आईटीआई के पीछे मैदान को बनाया जाए वैकल्पिक स्थल

ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि प्रदर्शनी, सर्कस और अन्य बड़े आयोजनों के लिए आईटीआई के पीछे स्थित मैदान का उपयोग किया जा सकता है। समिति का तर्क है कि वहां पार्किंग और यातायात संबंधी समस्याएं अपेक्षाकृत कम होंगी, जबकि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित गांधी उद्यान को केवल हरित क्षेत्र और सार्वजनिक उद्यान के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

शहर को मिले हरियाली और नागरिकों को खुला सार्वजनिक स्थल

समिति ने मांग की है कि गांधी उद्यान को उसके मूल स्वरूप में विकसित कर नागरिकों के लिए सुबह-शाम टहलने, बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के बैठने और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित हरित क्षेत्र बनाया जाए। उनका कहना है कि इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और कलाकेंद्र मैदान से जुड़े बार-बार के विवादों पर भी विराम लग सकेगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.