Ambikapur News: रसुलपुर में चाकूबाजी से हड़कंप, गंभीर घायल अधेड़ अस्पताल में भर्ती
Ambikapur News: रसुलपुर में चाकूबाजी से हड़कंप, गंभीर घायल अधेड़ अस्पताल में भर्ती

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रसुलपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घर के अंदर बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद अज्ञात युवकों ने एक अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करने के बाद व्यक्ति पर एक के बाद एक तीन बार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे रसुलपुर मोहल्ले की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान बशीरुद्दीन उर्फ लज्जु के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे थे। घर के अंदर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने कथित तौर पर अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर बशीरुद्दीन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने एक के बाद एक तीन बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है।
वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आईजी व एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल युवकों की पहचान की जा सके।
फिलहाल हमले की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी की घटना से रसुलपुर मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।



© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
