Ambikapur News : स्कूल खुलते ही तैयारियों पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने संयुक्त संचालक शिक्षा को सौंपा ज्ञापन

Ambikapur News : सरगुजा संभाग में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विद्यालयों का संचालन शुरू होने के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि पर्याप्त तैयारियों के बिना 16 जून से स्कूलों का संचालन शुरू कर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

ads

ज्ञापन में कहा गया है कि संभाग के कई विद्यालयों में अब तक सभी कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इसके अलावा अनेक स्कूल एकल शिक्षकीय होने के कारण नियमित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जर्जर भवनों वाले विद्यालयों में मरम्मत कार्य अधूरा है और वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।

ads

परवेज आलम गांधी ने यह भी उल्लेख किया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। कई विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली और पंखों जैसी मूलभूत सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के अनुसार कई स्कूलों में फर्नीचर, ब्लैकबोर्ड और अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों का अभाव है। शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए आवश्यक सामग्री और संसाधनों की उपलब्धता भी सभी विद्यालयों में सुनिश्चित नहीं हो सकी है। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्यालय भवनों, छतों और परिसरों की मरम्मत समय पर नहीं होने पर भी चिंता जताई है और कहा है कि इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त संचालक शिक्षा से मांग की गई है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.