संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता: ट्राइबल टाइगर और कर्मयोगी क्लब ने सुपर लीग में बनाई जगह

Ambikapur News : नगर के गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। सुपर लीग में प्रवेश के लिए खेले गए दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

ads

पहले मुकाबले में ट्राइबल टाइगर और फुटबॉल क्लब कोटया आमने-सामने थे। शुरुआती हाफ में कोटया ने पाँचवें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में कड़ी मशक्कत के बाद ट्राइबल टाइगर ने अतिरिक्त समय में गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। परिणाम का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ, जिसमें ट्राइबल टाइगर ने 5-4 से जीत दर्ज कर सुपर लीग में प्रवेश करने वाली सातवीं टीम बनने का गौरव हासिल किया।

Adst

दूसरे मैच में फुटबॉल क्लब कर्मयोगी और संत इग्नियस चर्च नमना के बीच संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ के शुरुआती पलों में ही कर्मयोगी ने गोल कर बढ़त बनाई। नमना की टीम ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाया, परंतु गोल करने में नाकाम रही। अंततः अंतिम क्षणों में कर्मयोगी ने एक और गोल दागा और 2-0 से जीत हासिल कर सुपर लीग की आठवीं टीम बनी। आज के निर्णायक रहे ललित किशोर, आयुष, अंकुश, दिनेश, प्रकाश, अखिलानंद, कमलेश प्रकाश एवं दीपक कुजूर।

22 सितंबर से सुपर लीग मुकाबलों की शुरुआत होगी। पहला मैच फुटबॉल क्लब कर्मयोगी विरुद्ध रेलवे करंजी और दूसरा मैच सूरज क्लब तालपारा विरुद्ध फाइटर क्लब मेंडराखुर्द के बीच खेला जाएगा।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.