अंबिकापुर में डिप्टी CM अरुण साव ने स्कूटी से शहर का औचक निरीक्षण किया। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, सफाई व्यवस्था और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी जायजा लिया।
अंबिकापुर में डिप्टी CM अरुण साव ने स्कूटी से शहर का औचक निरीक्षण किया। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, सफाई व्यवस्था और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी जायजा लिया।

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर की सड़कों और नागरिक सुविधाओं को लेकर गुरुवार को उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने जमीनी निरीक्षण किया। अरुण साव ने स्वयं स्कूटी चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और सड़क निर्माण, मरम्मत, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण एवं मरम्मत के लंबित कार्यों को जल्द शुरू करने और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण, मरम्मत और अन्य विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इन कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों से जुड़े कार्यों में तेजी आने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। एक दिन पहले जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक में भी इन कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

शहर भ्रमण के दौरान अरुण साव ने केरसु तालाब की स्थिति का भी जायजा लिया। यहां सफाई की आवश्यकता पाए जाने पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में नियमित सफाई के साथ इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।
सुभाषनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत निर्मित 493 आवासीय इकाइयों का अरुण साव ने निरीक्षण किया। उन्होंने आवास के हितग्राहियों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। हितग्राहियों ने पक्का मकान मिलने पर खुशी जताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवंटित आवासों में हितग्राहियों का निवास सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही आवासीय परिसर की साफ-सफाई, आवश्यक सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

अरुण साव ने डीसी रोड स्थित एसएलआरएम सेंटर पहुंचकर कचरा संग्रहण, पृथक्करण और प्रसंस्करण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के कचरा प्रबंधन मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि करीब 480 स्वच्छता दीदियां घर-घर से कचरा संग्रहण और उसके प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल सहित पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता और योजना के हितग्राही मौजूद रहे।

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
