छत्तीसगढ़

Ambikapur Raid: अंबिकापुर में एसीबी रेड, आबकारी-डीएमएफ घोटाले का रहस्य सबको चौंकाने वाला

Ambikapur Raid: छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार की सुबह एक बड़े अभियान के तहत रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और कोंडागांव में कुल 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में हुए आबकारी और जिला खनिज निधि (DMF) घोटाले से जुड़ी है। अधिकारियों की अलग-अलग टीमें तड़के ही निर्धारित स्थानों पर पहुंच गईं और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

Ambikapur Raid: सरगुजा में दो प्रमुख व्यक्तियों के ठिकानों पर कार्रवाई

सरगुजा में EOW-ACB की संयुक्त टीम ने पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद और सत्तीपारा रानी सत्ती कालोनी निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के आवास और कार्यालयों पर छापे मारे। बताया जा रहा है कि दोनों के नाम DMF फंड से जुड़े सप्लाई और खर्च के मामलों में सामने आए हैं। टीम ने सुबह से ही दोनों के ठिकानों को घेरकर महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े कागजात खंगालने शुरू कर दिए।

Ambikapur Raid: रायपुर में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास पर शिकंजा

राजधानी रायपुर में भी कार्रवाई जारी है। यहां EOW-ACB ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर दबिश दी। घोटाले के जिस आबकारी हिस्से की जांच की जा रही है, उसमें निरंजन दास की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। उनके आवास और अन्य संबद्ध स्थानों से टीमों ने वित्तीय दस्तावेज, नोट्स, फाइलें और लेन-देन का रिकॉर्ड जब्त करना शुरू कर दिया है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय के घोटालों की जांच

सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए आबकारी और DMF घोटालों की जांच के तहत की जा रही है। सरकार बदलने के बाद इन मामलों की फाइलें दोबारा खोली गई थीं। EOW-ACB की टीमें अब इन घोटालों में संभावित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी खरीद, सप्लाई में हेराफेरी और गलत भुगतान जैसे आरोपों की गहन जांच कर रही हैं।

डॉ. तनवीर अहमद की भूमिका पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, डॉ. तनवीर अहमद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के दौरान पशु चिकित्सा विभाग में उप संचालक थे। वे सरगुजा और बलरामपुर जिले में पदस्थ रहे, जहां DMF फंड का बड़े स्तर पर उपयोग होता रहा। आरोप है कि उनके कार्यकाल में कई ऐसी सप्लाई और खरीद प्रक्रियाएं हुईं जिन्हें नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान टीम ने उनके घर व दफ्तर से दस्तावेज, मोबाइल डेटा, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और फ़ाइलें जब्त की हैं।

अमित अग्रवाल पर DMF सप्लाई को लेकर जांच

सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल का नाम भी DMF फंड से हुई सप्लाई और भुगतान की अनियमितताओं में सामने आया है। EOW-ACB की टीम उनके कारोबार से जुड़े ठिकानों पर चल रहे लेन-देन की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि DMF के तहत कई सामग्री की आपूर्ति बिना उचित प्रक्रिया या अधिक दरों पर की गई थी, जिनकी पुष्टि के लिए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

अन्य जिलों में भी दबिश, बलरामपुर में पुष्टि का इंतजार

सूत्रों द्वारा यह भी बताया गया है कि बलरामपुर जिले में छापे की खबर है, हालांकि अधिकृत पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार जिले के राजपुर में एसीबी का छापा कारोबारी मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल के घर पड़ा है। इनके भी तार DMF घोटाले से जुड़े हुए हैं।

वहीं, कोंडागांव और बिलासपुर में भी टीमें विभिन्न जगहों पर लगातार दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई हैं। 23 नवंबर की सुबह से शुरू हुई इस व्यापक कार्रवाई को राज्य में अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त छापेमार कार्रवाईयों में से एक माना जा रहा है। EOW-ACB का कहना है कि दस्तावेजों की प्राथमिक जांच के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य में इन घोटालों की गूंज राजनीति में भी जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read Morte :Ambikapur Sports: अंबिकापुर में चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ईशा टोप्पो बनीं बेस्ट एथलीट 

Thetarget365

Recent Posts

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में जगह न मिलने पर जितेश शर्मा का छलका दर्द, पिता को लेकर कही बड़ी बात!

T20 World Cup 2026:  भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में 8 मार्च 2026 को…

58 minutes ago

Uttam Nagar Fire: दिल्ली के उत्तम नगर में तांडव, 400 झुग्गियां जलकर राख, मटियाला इलाके में मची भीषण तबाही!

Uttam Nagar Fire : देश की राजधानी दिल्ली से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…

1 hour ago

Chhattisgarh heatwave: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, जानें कब बरसेंगे बादल और कब गिरेगा पारा, मौसम विभाग का नया अपडेट!

Chhattisgarh heatwave: छत्तीसगढ़ में इस साल मार्च का महीना उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्म साबित…

1 hour ago

CAPF Vacancies: संसद में नौकरियों का पिटारा, अर्धसैनिक बलों में खाली हैं 93 हजार से अधिक पद

CAPF Vacancies: केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान देश की सुरक्षा,…

2 hours ago

This website uses cookies.