राष्ट्रीय

Bihar Elections 2025: तारापुर रैली में अमित शाह ने दी डिप्टी CM सम्राट चौधरी को जीताने की अपील

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, और चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुँच चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तारापुर में आयोजित रैली में जनता से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जीताने की जोरदार अपील की। अमित शाह ने कहा, “आप लोग सम्राट चौधरी को जिताइए, मोदी जी इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे।” रैली में अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने छठ पूजा के माध्यम से देश की परंपरा का अपमान किया। उन्होंने कहा, “मोदी जी का अपमान तो ठीक है, लेकिन छठ मैया का अपमान बिहार कभी सहन नहीं करेगा। जब-जब मोदी जी का अपमान हुआ है, जनता ने इसे माफ नहीं किया।”

अमित शाह ने अपने संबोधन में भाजपा और राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तारापुर शहीद दिवस को राष्ट्रीय सम्मान के साथ मनाने का काम किया, जिसे विपक्ष भूल गया। शाह ने जनता से अपील की कि वे सम्राट चौधरी को वोट देकर जीत दिलाएं, ताकि वह पटना जाकर और बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।रैली में अमित शाह ने पुराने विपक्षी शासन की तुलना वर्तमान सरकार से करते हुए कहा कि लालू यादव के शासन में अपहरण और खून के मामले काफी बढ़ गए थे, जिसे नीतीश कुमार ने समाप्त किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी वाले नए चेहरे और कपड़ों के साथ “जंगलराज” को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने मुंगेर जिले के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुंगेर पर गंगा पुल को “जंगलराज वालों” ने अटका दिया था, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया। साथ ही, मुंगेर जिले को रामायण सर्किट से जोड़ने का काम भी किया जाएगा, क्योंकि यह राम और माता सीता की धरती है।शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन ऐसे लोग बिहार के युवाओं का विकास नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की जय-जय है और दिल्ली में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।

सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार सरकार में डिप्टी CM हैं, और अमित शाह के समर्थन के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा का दावा है कि चुनाव में जीत के बाद सम्राट चौधरी को और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।इस रैली में अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार में विकास और परंपरा की रक्षा भाजपा और नीतीश कुमार की प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे मतदान में भाग लेकर सम्राट चौधरी को जीत दिलाएं और भाजपा की सरकार को मजबूत बनाएं।

Read More: SIR Exercise: वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का आरोप, तृणमूल ने चुनाव आयोग पर लगाया ‘चुप्पी में हेरफेर’ का आरोप

Thetarget365

Recent Posts

Rahul Gandhi Legal Victory: इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहुल गांधी को राहत, FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

Rahul Gandhi Legal Victory: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल…

20 minutes ago

Ujjain Mahakal Excavation : महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, क्या छिपा है सदियों पुराना राज?

Ujjain Mahakal Excavation : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा…

25 minutes ago

Mitchell Santner Injury : मिचेल सेंटनर हुए IPL 2026 से बाहर, मुंबई इंडियंस को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका

Mitchell Santner Injury :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी और लंबी क्रिकेट…

30 minutes ago

Surguja Ration Protest : रजपुरीकला में राशन दुकान संचालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, PDS वितरण में बड़ी धांधली का आरोप

Surguja Ration Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में राशन वितरण में…

35 minutes ago

Press Freedom Index 2026: भारत की रैंकिंग में ऐतिहासिक गिरावट, क्या असुरक्षित हैं देश के पत्रकार?

Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…

39 minutes ago

Ambikapur Fire Incident : अब कसेगा कानून का शिकंजा, विस्फोटक अधिनियम की गैर-जमानती धाराएं भी जुड़ीं

Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…

2 hours ago

This website uses cookies.