अपराध

अंधे कत्ल का खुलासा : सब्जी बेचने गई महिला की हत्या करने वाला निकला ऑटो चालक

Surajpur News : सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में हुए महिला हत्या के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सुरमिला राजवाड़े (37 वर्ष) रोजाना सब्जी बेचने के लिए अंबिकापुर जाती थी, लेकिन 25 अक्टूबर की रात घर नहीं लौटी। अगले दिन सुबह उसका शव सोनवाही चौक के पास गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विरोध करने पर गला दबाकर की हत्या

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत हत्या के कारण हुई है। इसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस ने पाया कि मृतका को आखिरी बार एक ऑटो में बैठा देखा गया था। संदिग्ध ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने राहुल कुशवाहा (30 वर्ष), निवासी रजबांध सलका (वर्तमान में गणेशपुर, थाना जयनगर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रास्ते में मृतका के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया।

ऑटो जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जांच टीम में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, सायबर सेल प्रभारी राकेश यादव, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आनंद सिंह, विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, अम्बिका मरावी, सुनील एक्का, संतोष जायसवाल, मनोज सिरदार, कुंदलाल राजवाड़े, ललन सिंह, इन्द्रजीत सिंह तथा महिला आरक्षक मालती शोभा एक्का की सराहनीय भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Accident : “पर्यटकों की चीखों से दहला वलपरई”, गहरी खाई में गिरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत!

Tamil Nadu Accident :  तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन वलपरई शुक्रवार को एक भीषण सड़क…

27 minutes ago

IAF Officer Suicide: “पत्नी के टॉर्चर ने ली जान?”, विंग कमांडर विपुल यादव केस में अर्जिता श्रीवास्तव पर FIR दर्ज!

IAF Officer Suicide:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की मौत के…

37 minutes ago

Malayalam Actor Death : “कैंसर से जंग हार गए सिद्धार्थ”, मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का दुखद निधन

Malayalam Actor Death : मलयालम टेलीविजन जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई…

40 minutes ago

IPL 2026 Orange Cap: शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने नंबर वन बल्लेबाज

IPL 2026 Orange Cap:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों…

44 minutes ago

Box Office King: “भूत बंगला” की धमाकेदार शुरुआत, अक्षय कुमार ने पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड!

Box Office King:  भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक, अक्षय कुमार और…

46 minutes ago

This website uses cookies.