ताज़ा खबर

Amit Shah Statement: अमित शाह ने विपक्ष को घेरा, वोट बैंक राजनीति पर दी प्रतिक्रिया

Amit Shah Statement:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का स्वागत करते हैं, जबकि SIR पूरे देश में लागू होना चाहिए।

“पूरे देश में हो SIR, घुसपैठियों को निकालो”

अमित शाह ने दावा किया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, जैसे गुजरात, राजस्थान और असम, वहां घुसपैठ नहीं होती, लेकिन बंगाल और झारखंड में घुसपैठियों का स्वागत वोट बैंक के लिए किया जाता है।

गृह मंत्री ने कहा, “बंगाल से ममता दीदी की सरकार हटने और बीजेपी सरकार आने के बाद बंगाल घुसपैठिया मुक्त होगा।” उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) की पुरजोर वकालत करते हुए कहा, “पूरे देश में एसआईआर होना चाहिए और चुन-चुनकर घुसपैठियों को मतदाता सूची से डिलीट करना चाहिए।”शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को पाल-पोसकर वोट बैंक बनाने वालों को ही SIR से दर्द होता है।

राहुल गांधी और लोकतंत्र पर सवाल

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अब वोट चोरी बोलना भूल गए हैं। शायद उन्हें अब ये सब नहीं बोलने की सलाह दी गई है।”उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “हमारे देश में मुख्यमंत्री कौन हो, प्रधानमंत्री कौन हो, ये विदेशी नागरिक तय करेगा क्या? जो देश का नागरिक नहीं है वो कैसे देश का मतदाता बन सकता है?” शाह ने कहा कि अगर चुनाव आयोग SIR करके मतदाता सूची से घुसपैठिए को निकालता है, तो विपक्ष को तकलीफ इसलिए होती है, क्योंकि उन्होंने घुसपैठ होने देकर वोट बैंक बनाया है, जिसके आधार पर वे सत्ता पर काबिज रहे।

सीमावर्ती राज्यों की सरकारों पर सीधा वार

सीमा की निगरानी पर बात करते हुए शाह ने कहा कि बॉर्डर रोड की तरह सीधा नहीं होता; वहां नदियां, नाले, घने जंगल और ऊंची चोटियां हैं, जहां 24 घंटे निगरानी संभव नहीं।

उन्होंने कहा, “घुसपैठिया घुसकर सबसे पहले तो किसी गांव में ही जाएगा…लेकिन बंगाल और झारखंड में इन घुसपैठियों को स्वागत किया जाता है।” अमित शाह ने बीजेपी के रुख को साफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करती है कि पूरे देश में SIR होना चाहिए।

Read more : Bihar Election 2025: चिराग पासवान को बड़ा झटका, मढ़ौरा से LJP(R) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

2 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

2 hours ago

Jhansi Love Affair : झांसी में अनोखा प्रेम प्रसंग, 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार

Jhansi Love Affair :  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…

3 hours ago

Sarai Rohilla Murder : दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खूनी संघर्ष, युवती ने जीजा और साले की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

Sarai Rohilla Murder :  देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…

3 hours ago

Karanvir Bohra Journey : मनोज से करणवीर बोहरा बनने का सफर, कर्ज, संघर्ष और विलेन के रूप में पाई बड़ी पहचान

Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…

3 hours ago

Odisha Bank Skeleton Case : बैंक पहुंचा इंसान नहीं बल्कि कंकाल, नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखा पत्र

Odisha Bank Skeleton Case :  ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

This website uses cookies.