अंगीठी जलाकर सोई बुजुर्ग महिला की घुटन से हुई मौत, आग लगने से जल गया सिर

बलरामपुर-रामानुजगंज @thetarget365 जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम संतोषीनगर पिपराही में बीती रात घर में अंगीठी जला सो रही बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत हो गई। आग से महिला का सिर बुरी तरह से जल गया है। घटना की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, भाजपा नेता अमित गुप्ता, मंटु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौके पर पहुंचे एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी अनुसार संतोषी नगर पिपराही में 65 वर्षीय वृद्ध महिला पुष्पा मंडल घर में अकेले रहती थी व खेती बाड़ी का कार्य करती थी। बीती रात रविवार को खाना पीना खाकर सोने से पूर्व उसने खटिया के नीचे अंगीठी जला दिया था। बताया जा रहा है कि घर में खिड़की नहीं था एवं दरवाजा बंद था। धुंआ के घुटन से उसकी मौत हो गई, वही बिस्तर में आग पकड़ने के बाद खटिया एवं बिस्तर जलने से सर भी बुरी तरीका से जल गया। सुबह जब ग्रामीणों ने घर से धुंआ निकलते देखा तो दरवाजा खोला। मौके पर घटना को देख सभी हतप्रभ रह गए। जानकारी जैसे ही गांव में फैली लोग मौके पर एकत्रित होने शुरू हो गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव एवं भाजपा नेता अमित गुप्ता मंटू भी पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची ने घटना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

24 minutes ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

35 minutes ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

45 minutes ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

49 minutes ago

This website uses cookies.