अंबिकापुर @thetarget365 नेशनल हाइवे 43 अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग की दुर्दशा और शहरवासियों को हो रही परेशानी की शिकायतों के बाद आज जन्माष्टमी की दोपहर पूर्व उपमुख्यमंत्री इस राष्ट्रीय राजमार्ग के अवलोकन पर पहुंचे। टीएस सिंहदेव के निर्देश पर तत्काल मौके पर इस मार्ग के गड्ढों को भरने की पहल शुरू की गई। अभी कुछ दिन पूर्व ही सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज ने भी कलेक्टर और संबंधित विभागों को लेकर इस मार्ग का स्कूटी वाहन से अवलोकन किया था। परंतु भारी बारिश की वजह से इस मार्ग पर वाहन चलाना व पैदल चलना लोगों के लिए दुष्कर हो गया है।
अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 का हिस्सा है पूर्णतः जर्जर हो चुका है। इस मार्ग के साथ ही अंबिकापुर-रायगढ मार्ग, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग, अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीन हैं। इन मार्गो का रखरखाव और नवीनीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की है। लेकिन राष्ट्रीय राज्यमार्ग विभाग की उदासीनता का खामियाजा अंबिकापुर शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व ही स्थानीय सांसद चिन्तामणि महाराज और कलेक्टर विलास भोस्कर दुपहिया वाहनों से इस मार्ग का अवलोकन करने आये थे, उनके निरीक्षण के बावजूद सड़क मार्ग की सुधार के लिये कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।
Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली…
Women's Reservation Bill : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी…
Raigarh Murder Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई…
BJYM Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग, भारतीय जनता…
Mining News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध खनन के काले कारोबार को जड़ से…
Maitri Bagh Bhilai: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो चुके हैं…
This website uses cookies.