मुंगेली। जिले में बीती रात 8 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लोरमी के कोसाबाड़ी गांव का है. अपहृत बच्ची की मां ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो तब देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर में मौजूद नहीं थी. उन्होंने बच्ची को इधर उधर ढूंढी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला. जिसके बाद परिजनों ने लोरमी थाने में इसकी सूचना दी.
वहीं बच्ची के चाचा खिलावन गिरी का कहना है कि कल घटना के समय घर के आंगन में अपहृत बच्ची अपने मां और विकलांग पति के सांथ सो रही थी, जहां पांच बच्चों में दो बच्चे पुराने घर में सो रहे थे और दो बच्चे जिस घर के आंगन से बच्ची का अपहरण हुआ, वहां सो रहे थे.
घटना को लेकर DSP मयंक तिवारी ने बताया कि लोरमी इलाके के कोसाबाड़ी गांव की घटना है. अपहृत बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में स्पेशल टीम बनाकर अपहृत बच्ची को ढूंढने की कवायत में जुटी हुई है.
पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है. लोगों को वायरल तस्वीर के आधार पर इलाके में कहीं भी बच्ची के दिखने पर तत्काल मुंगेली पुलिस को सूचना देने की अपील की है.
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.