Anganwadi recruitment scam : अजिजी स्कूल संचालक, प्रिंसिपल सहित 4 और आरोपी गिरफ्तार, एक दिन पहले भी 4 आरोपी हो चुके हैं सलाखों के पीछे

Anganwadi recruitment scam : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शंकरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अजिजी पब्लिक स्कूल के संचालक व प्रिंसिपल सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोमवार को इसी प्रकरण में चार अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। कुल मिलाकर अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ads

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में समसुद्दीन अंसारी 50 वर्ष – संचालक, अजिजी पब्लिक स्कूल, निवासी भगवतपुर, आबिद अंसारी 22 वर्ष – प्रिंसिपल, अजिजी पब्लिक स्कूल, निवासी भगवतपुर, उमाशंकर पैकरा 30 वर्ष निवासी बेलकोना, आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला पैकरा का पति, शिवनारायण रवि 30 वर्ष महुआडीह सभी निवासी शंकरगढ़ शामिल हैं।

ads

कैसे हुआ घोटाला

मामला उस समय सामने आया जब प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुसमी ने 2024-25 की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर को की। जांच में खुलासा हुआ कि शंकरगढ़ क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों—बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली और डूमरपानी बेलकोना में चयनित चार सहायिकाओं ने आठवीं कक्षा की फर्जी अंकसूची के आधार पर चयन पाया।

जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और पहले चरण में चारों चयनित सहायिकाओं अरमाना, रिजवाना, प्रियंका यादव और सुशीला सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि फर्जी अंकसूची तैयार करने में अजिजी पब्लिक स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल की सक्रिय भूमिका रही। इसके अलावा अन्य सहयोगियों की संलिप्तता भी सामने आई। इसी आधार पर मंगलवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। शंकरगढ़ पुलिस अब इस पूरे फर्जीवाड़े की गहराई से जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि इसमें और भी नाम उजागर हो सकते हैं।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.