Thetarget365

राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने किया चक्का जाम

डबल इंजन की सरकार में मूलभूत सुविधाओं के लिए नागरिक कर रहे जद्दोजहद

अंबिकापुर @thetarget365 राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की खस्ताहाल स्थिति के खिलाफ सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय निवासियों ने शनिवार को अंबिकापुर-कटनी मार्ग पर टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

खराब सड़क से परेशान स्थानीय लोग

अंबिकापुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की खराब स्थिति के कारण आम लोग लंबे समय से परेशान हैं। कई बार प्रदर्शन और धरना देने के बावजूद सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क मरम्मत में देरी का बहाना बनाया गया था, लेकिन बरसात खत्म हुए चार महीने से अधिक हो चुके हैं और स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सड़क पर धूल और गड्ढों से बढ़ी मुश्किलें

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। विभाग की ओर से मिट्टी और डस्ट डालकर केवल खानापूर्ति की जाती है, जिससे धूल से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इस मार्ग पर व्यवसायियों का व्यापार भी इस वजह से प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन ने दिया मरम्मत का आश्वासन

चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे एसडीएम अंबिकापुर फागेश सिन्हा और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के इंजीनियरों ने एक सप्ताह के भीतर सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया।

पहले भी हो चुका है निरीक्षण

इस बदहाल सड़क पर जिले के कलेक्टर, विधायक और सांसद ने पहले दौरा किया था, लेकिन अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार में प्रदर्शन के बाद सवाल बरकरार

अब देखना यह है कि प्रशासन और एनएच विभाग अपने वादों पर कितना खरा उतरते हैं और इस सड़क पर यात्रा करने वाले राहगीरों को कब राहत मिलती है। देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। फिर भी यहां के नागरिकों को अपनी मूलभूत सुविधाओं को पाने जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Trump Xi Jinping US Decline : शी जिनपिंग के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बाइडेन काल में हुआ अमेरिका का पतन

Trump Xi Jinping US Decline : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के महत्वपूर्ण…

6 minutes ago

Russia Energy Supply : वैश्विक ईंधन संकट के बीच रूस का बड़ा वादा, भारत को दी एनर्जी सप्लाई की गारंटी

Russia Energy Supply :  वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक…

12 minutes ago

Unnao Rape Case : उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Unnao Rape Case : उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को…

21 minutes ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में नया उबाल, आधव अर्जुन ने उदयनिधि के ज्ञान पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Politics : दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' को लेकर छिड़ा…

40 minutes ago

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

45 minutes ago

This website uses cookies.