सीतापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों पर शराब पीकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद आहत पक्ष के साथ स्थानीय नागरिकों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। दिनभर की गहमागहमी के बाद देर शाम 4 पुलिसकर्मी लाइन अटैच कर दिए गए हैं।
जानकारी अनुसार, शुक्रवार को रात्रि गश्त पर निकली पुलिस पर शराब दुकान के कर्मचारी एवं स्थानीय दुकानदारों ने शराब पीकर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि शासकीय शराब दुकान के कर्मचारी हरि सोनी, पान ठेला व्यवसायी शेखर सोनी, बिरयानी सेंटर के अविनाश कंसारी और अन्य व्यापारियों की पुलिस ने डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान मारपीट में झारखंड से सगाई समारोह में शामिल होने आया युवक भी घायल हो गया, जो अपने रिश्तेदार से मिलने उसके दुकान पर पहुंचा था। युवक का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है।
पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना के बाद थाना परिसर में मचे बवाल के बीच एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो सीतापुर थाना पहुँचे। जहाँ एडिशनल एसपी एवं एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने पीड़ित पक्ष एवं नगरवासियों को समझाने की काफी कोशिश की। पर इसका पीड़ित पक्ष एवं नगरवासियों पर कोई असर नही हुआ। वे मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।उनका कहना था कि जब तक उनके विरुद्ध कार्रवाई नही होगी, तब तक वो थाने में ही डटे रहेंगे।
मामले की गंभीरता और लोगों का आक्रोश देख एडिशनल एसपी ने उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, आरक्षक अशोक कुजूर एवं सुनील पैंकरा को लाइन अटैच कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद इनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन' के उन्मूलन को…
ODI World Cup 2027 : क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…
NEET Online Exam : नीट (NEET) 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे…
Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…
Korba Elephant Menace : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…
RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
This website uses cookies.