अनिल पांडेय बने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री से की सौजन्य भेंट

Raipur News : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय महासमिति की अहम बैठक 21 अगस्त 2025 को संघ के प्रांतीय कार्यालय रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठनात्मक चुनाव रहा, जिसमें सर्वसम्मति से सरगुजा जिले के वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल पांडेय को निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया।

ads

निर्वाचन प्रक्रिया शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल शुक्ला की देखरेख में हुई, जिन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके साथ डीके दानी सहायक निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में रहे। चुनाव में लगभग 250 से अधिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में अनिल पांडेय के नाम का समर्थन किया।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरअनिल पांडेय का संगठनात्मक अनुभव बेहद व्यापक रहा है। पिछले 25 वर्षों में वे स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री जैसे कई जिम्मेदार पदों का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी निर्विरोध ताजपोशी से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल पांडेय संघ के संरक्षक ओपी शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचे। मंत्री ने उन्हें साल ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर संघ ने मंत्री से विभागीय मुद्दों पर चर्चा भी की। बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर में एक टाइम ओपीडी प्रणाली लागू करने की मांग रखी, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित पहल का आश्वासन दिया।

इस मौके पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एसपी देवांगन, अश्वनी गुर्देकर, आरडी दिवान, चेतन सिन्हा, महेश सोनी, दुर्गेश त्रिपाठी, धनेश प्रताप सिंह, पुरन पाटले, नरेंद्र वर्मा, तुफान अली, सालीकराम, ओकार पांडेय, जाकीर, सुषील पांडेय, हेमंत मरावी सहित लगभग 50 कर्मचारी उपस्थित रहे।

Adst

अनिल पांडेय के निर्विरोध चुने जाने को संगठन की एकजुटता और विश्वास की जीत माना जा रहा है। अब उनकी अगुवाई में संघ से उम्मीदें और बढ़ गई हैं कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करेंगे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.