Aniruddhacharya:
Aniruddhacharya: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के सुरक्षाकर्मियों पर एक दुकानदार को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना गौरी गोपाल आश्रम के पास हुई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पिटाई के कारण दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित दुकानदार का नाम विवेक कुमार है, जो गौरी गोपाल आश्रम के पास अपनी दुकान चलाता है। आरोप है कि अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षाकर्मियों ने पहले विवेक कुमार को घसीटते हुए आश्रम के अंदर ले गए और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद विवेक कुमार की हालत गंभीर हो गई।
पीड़ित दुकानदार विवेक कुमार की बेटी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि दिन-दहाड़े करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच गौरी गोपाल आश्रम का एक गार्ड आया और उसके पिताजी को घसीटता हुआ मारता-पीटता ले गया। बेटी ने आरोप लगाया कि जब उनके पिताजी ने विरोध किया तो उन्हें और बुरी तरह से मारा गया और जबरन गौरी-गोपाल आश्रम में ले जाया गया। यह आश्रम कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी का है।
इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद, पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। विवेक कुमार की पत्नी का कहना है कि उनके पति का सही से इलाज नहीं किया जा रहा है और उन्हें एक भी दवाई नहीं दी गई है। पत्नी ने आशंका व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह सब प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के दबाव में हो रहा है, जिसके कारण उनके पति को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। विवेक कुमार की पत्नी ने मांग की है कि आवारा घूम रहे गुंडों (सुरक्षाकर्मियों) को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएं। उनका दावा है कि पुलिस ने आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई हैं, जिससे उन्हें आसानी से जमानत मिल सकती है। परिवार का कहना है कि उन्हें डर है कि प्रभावशाली व्यक्ति के प्रभाव के कारण पुलिस सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है।
फिलहाल, पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि इतने प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से जुड़े सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ पुलिस क्या कड़ी कार्रवाई करती है, और पीड़ित विवेक कुमार तथा उनके परिवार को न्याय कब तक मिलता है। यह मामला दिखाता है कि कैसे प्रभाव और शक्ति का दुरुपयोग आम जनता के अधिकारों का हनन कर सकता है।
RR vs SRH : IPL 2026 के रोमांचक सफर में शनिवार को एक ऐसा मुकाबला…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा एक बार फिर अपने…
US Iran Talks Cancelled : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों…
US-Iran Ceasefire : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में गहराते…
Manipur Protest : मणिपुर में शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच एक बार फिर…
Whale Vomit : समुद्र की असीमित गहराइयां अपने भीतर न जाने कितने ही अनसुलझे रहस्य…
This website uses cookies.