Raipur News : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों/कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसमें व्याख्याताओं से लेकर प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारियों तक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यंत लागू रहेगा।

बता दें शिक्षा विभाग की यह सूची जो धीरे- धीरे जारी की जा रही है यह पहले ही वायरल हो चुकी है। पूरी सूची thethaget365.com ने कुछ दिन पूर्व ही “शिक्षा विभाग में थोक तबादले की तैयारी, प्रस्तावित सूची वायरल” नाम के शीषर्क के साथ प्रकाशित की थी। वही सूची अलग- अलग खंड में शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जा रही है।

शिक्षा विभाग में थोक तबादले की तैयारी, प्रस्तावित सूची वायरल
देखें आदेश 👇🏻





















