CG Education Department : छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादलों की आहट तेज हो गई है। हाल ही में गजेंद्र यादव को नया शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद विभाग ने अधिकारियों के फेरबदल की सूची तैयार कर ली है। आदेश जारी होने से पहले ही यह प्रस्तावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, वायरल हुई सूची में लगभग 80 शिक्षकों और अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें कई बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) और डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) को बदलने का प्रस्ताव है। इतना ही नहीं, सरगुजा से लेकर बस्तर तक कई प्रिंसिपल, लेक्चरर और प्रधानपाठकों की पदस्थापना और प्रतिनियुक्ति भी इस सूची में दर्ज बताई जा रही है।

गुरुवार को यह सूची विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों में तेजी से प्रसारित हुई। खास बात यह है कि कुछ जिलों में डीएमसी (जिला मिशन समन्वयक) को भी हटाने और नई जिम्मेदारी देने का उल्लेख प्रस्तावित सूची में किया गया है।
हालांकि सूची कैसे लीक हुई, इस पर विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शिक्षा विभाग के गलियारों में अब आदेश की आधिकारिक प्रति का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वायरल हुई सूची वास्तविक है या उसमें संशोधन किया जाएगा।
देखें वायरल सूची 👇🏻












