APEDA office Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों और उद्योग विभाग की सक्रिय भूमिका के चलते भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने रायपुर में APEDA (एपेडा) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है। यह कार्यालय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
अब किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को प्रशिक्षण, गुणवत्ता प्रमाणन, पैकेजिंग, मानकीकरण और निर्यात संबंधित सेवाओं के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। रायपुर में स्थित यह कार्यालय इन सभी सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा।
APEDA कार्यालय से फाइटो-सेनेटरी सर्टिफिकेट, लैब टेस्टिंग और अन्य गुणवत्ता मापदंडों को अब स्थानीय स्तर पर पूरा किया जा सकेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि निर्यातकों की लागत में भी गिरावट आएगी।
इस पहल से छत्तीसगढ़ के फल, सब्जियां, चावल, मोटे अनाज (मिलेट्स), GI टैग उत्पाद सीधे वैश्विक बाजारों में निर्यात किए जा सकेंगे। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी। APEDA के जरिए किसानों को नई तकनीक, आधुनिक पैकेजिंग, अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग की जानकारी और प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर मिलेगा, जिससे उनकी आय और दक्षता दोनों बढ़ेंगी।
एपेडा कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, पैक हाउस और निर्यात केंद्र जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी सहयोग करता है। इससे राज्य में कृषि व्यवसाय को नई ऊर्जा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ अब APEDA की निर्यात प्रोत्साहन योजनाएं, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और सब्सिडी योजनाओं का लाभ अपने किसानों, स्टार्टअप्स और MSMEs को दे सकेगा। इससे प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “यह कार्यालय छत्तीसगढ़ को वैश्विक बाजार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। इससे न केवल कृषि निर्यात को गति मिलेगी, बल्कि राज्य की आर्थिक समृद्धि में भी उल्लेखनीय योगदान होगा।” उन्होंने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ को ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में अग्रणी राज्य बनाएगी और कृषि क्षेत्र के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
Read More : Bihar Politics : तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तंज: “20 साल तक क्या मूंगफली छील रहे थे?”
Manipur Violence : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा को…
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई…
Tara Aditya Dating : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्मों से…
Siwan Encounter : बिहार के सिवान जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने…
US Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा शांति स्थापना के लिए…
Caste Politics : महाराष्ट्र के नागपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक…
This website uses cookies.