Apple Hebbal Bengaluru: ऐप्पल ने बेंगलुरू में खोला दक्षिण भारत का पहला रिटेल स्टोर, भारत में प्रोडक्शन और एक्सपेंशन की रफ्तार तेज

Apple Hebbal Bengaluru: टेक दिग्गज Apple ने भारत में अपने विस्तार को एक और मजबूत कदम देते हुए दक्षिण भारत का पहला और देश का तीसरा रिटेल स्टोर आज बेंगलुरू में लॉन्च कर दिया है। Apple Hebbal नाम का यह स्टोर Phoenix Mall of Asia में स्थित है और पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर संचालित होगा। इससे पहले Apple के दो स्टोर मुंबई और दिल्ली में खुल चुके हैं।

ads

मोर से प्रेरित डिजाइन और टिकाऊ ऊर्जा का उपयोग

Apple Hebbal को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए इसकी इंटीरियर डिजाइन राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर’ से प्रेरित है। यह स्टोर 100% स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगा, जिससे ऐप्पल के पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं की झलक मिलती है।

ads

Apple Hebbal में ग्राहकों को क्या मिलेगा?

iPhone 16 सीरीज, M4 चिप वाला MacBook Pro, नया iPad Air, Apple Watch Series, AirPods 4, AirTag जैसे सभी लेटेस्ट Apple प्रोडक्ट्स स्टोर में उपलब्ध हैं।ग्राहक यहां Apple Specialists से परामर्श ले सकते हैं और पर्सनल सेशन्स बुक कर सकते हैं। Apple Pickup Zone की सुविधा भी दी गई है, जहां ऑनलाइन ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स को चुने हुए समय पर लिया जा सकता है। स्टोर में 70 लोगों की स्थानीय टीम ग्राहकों की सहायता के लिए मौजूद रहेगी। फ्री इवेंट्स और सेशन्स के माध्यम से ग्राहक Apple के प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। यह स्टोर आज दोपहर 1 बजे आम जनता के लिए खोला गया।

भारत में तेजी से हो रहा ऐप्पल का विस्तार

Apple सिर्फ रिटेल स्टोर ही नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी भारत को रणनीतिक रूप से विकसित कर रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि iPhone 17 Series के चारों मॉडल का उत्पादन भारत में ही किया जाएगा, और यह पहली बार होगा जब अमेरिका में पहले दिन से ही ‘Made in India’ iPhones उपलब्ध होंगे।

आने वाले नए स्टोर

Apple के सीईओ टिम कुक ने 2024 की Q4 अर्निंग कॉल में ऐलान किया था कि कंपनी जल्द ही पुणे, नोएडा और मुंबई में भी नए स्टोर्स खोलेगी। इससे स्पष्ट है कि भारत अब ऐप्पल के लिए केवल एक बड़ा बाजार ही नहीं, बल्कि एक ग्लोबल प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हब भी बनता जा रहा है।

Apple Hebbal के लॉन्च के साथ ही भारत में ऐप्पल का विस्तार अब एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है। टेक प्रेमियों के लिए यह स्टोर सिर्फ एक रिटेल आउटलेट नहीं, बल्कि एक प्रिमियम टेक्नोलॉजी अनुभव का केंद्र बनकर उभरेगा। iPhone 17 सीरीज का भारत में उत्पादन और यहां से ग्लोबल मार्केट में आपूर्ति, ‘Make in India’ अभियान की भी बड़ी सफलता है।

Read More : Lucknow Bar Manager Attack: लखनऊ के बार मैनेजर पर जानलेवा हमला, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.