Smartphone Market Report 2026
Smartphone Market Report 2026: ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। साल 2026 की पहली तिमाही के नतीजे तकनीकी जगत में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं। जहां प्रीमियम सेगमेंट में दिग्गज कंपनियों के बीच वर्चस्व की जंग जारी है, वहीं कुछ नए खिलाड़ियों ने अपनी शानदार ग्रोथ से सबको हैरान कर दिया है।
काउंटरप्वाइंट रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी टेक दिग्गज ऐप्पल (Apple) ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखी है। साल की पहली तिमाही (Q1) के इतिहास में यह पहली बार है जब ऐप्पल ने बिना किसी चुनौती के पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। वर्तमान में 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ऐप्पल शीर्ष पर है। कंपनी की इस ऐतिहासिक सफलता का मुख्य श्रेय आईफोन 17 (iPhone 17) सीरीज की बंपर बिक्री और कंपनी द्वारा दिए जा रहे आकर्षक ‘ट्रेड-इन’ ऑफर्स को जाता है। ऐप्पल ने न केवल ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है, बल्कि प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।
लंबे समय तक बाजार पर राज करने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) अब 20 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। विश्लेषकों का मानना है कि नए फ्लैगशिप मॉडल्स के लॉन्च में देरी और बजट यानी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में मांग की कमी के कारण सैमसंग को यह नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, सैमसंग और ऐप्पल के बीच फासला बहुत कम है, लेकिन पहली तिमाही में पिछड़ना सैमसंग के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है।
इस तिमाही में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे गूगल (Google) की ओर से आए हैं। गूगल के पिक्सल (Pixel) लाइनअप ने वैश्विक स्तर पर अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। एआई (AI) फीचर्स, शानदार कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के कारण ग्राहकों ने पिक्सल फोन्स को हाथों-हाथ लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल की बिक्री में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में लॉन्च हुए किफायती ‘गूगल पिक्सल 10a’ को मिले सकारात्मक फीडबैक ने कंपनी की ग्रोथ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
मार्केट शेयर के मामले में चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी (Xiaomi) 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। वहीं, चौथे स्थान पर ओप्पो (Oppo) का कब्जा है, जिसमें वनप्लस और रियलमी का मार्केट शेयर भी शामिल है। ओप्पो ग्रुप के पास फिलहाल 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। दिलचस्प बात यह है कि जहां स्थापित कंपनियां संघर्ष कर रही हैं, वहीं ‘नथिंग’ (Nothing) जैसे उभरते हुए ब्रांड ने इस तिमाही में 25 प्रतिशत की सबसे बड़ी ग्रोथ दर्ज कर सबको चकित कर दिया है।
ओवरऑल मार्केट की बात करें तो सालाना आधार पर स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट में 6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। जनवरी से मार्च के बीच दुनिया भर में कुल 1.26 बिलियन स्मार्टफोन शिप किए गए, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 7.5 करोड़ यूनिट कम है। महंगाई और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच यूजर्स अब अपने पुराने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, प्रीमियम फोन की मांग अभी भी स्थिर बनी हुई है, जिसका सीधा फायदा ऐप्पल और गूगल जैसी कंपनियों को मिल रहा है।
Gold-Silver Alert: भारतीय सराफा बाजार में आज यानी 15 अप्रैल को सोने की कीमतों में…
Health Update: केला प्रकृति का एक ऐसा अनमोल उपहार है जो न केवल स्वाद में…
Vastu Alert: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई घर को केवल भोजन पकाने का…
Fatehgarh Sahib road accident : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में देर रात एक हृदयविदारक सड़क…
Bihar New CM: बिहार की सियासत ने आज एक ऐतिहासिक करवट ली है। भाजपा के…
KKR Crisis: "केकेआर है तैयार" – यह नारा अब कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रशंसकों के…
This website uses cookies.