बिरला ओपन माइंड स्कूल में किताब-यूनिफॉर्म की मनमानी उजागर, ₹1 लाख का जुर्माना, मान्यता रद्द की चेतावनी

Ambikapur News : सरगुजा जिले का नामी निजी विद्यालय बिरला ओपन माइंड स्कूल, सरगवां अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रहा था। किताब और यूनिफॉर्म को लेकर हो रही मनमानी की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुँची। शिकायत (पंजीयन क्रमांक – PMOPG/E/2025/006407) पर हुई जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

ads

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि विद्यालय ने छत्तीसगढ़ SCERT या NCERT की मुफ्त किताबें लागू ही नहीं कीं। नर्सरी से आठवीं तक सभी कक्षाओं में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोप दी गईं। कीमत इतनी अधिक कि नर्सरी की किताबों का सेट ₹2,946 और आठवीं तक पहुँचते-पहुँचते ₹7,578 तक हो गया। जांच में यह भी पाया गया कि एक पतली 24 पन्नों की वर्कबुक तक ₹650 में बेची जा रही थी।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर
Oplus_16908288

केवल किताबें ही नहीं, बल्कि यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री पर भी अभिभावकों को मजबूर किया गया। नर्सरी से यूकेजी तक यूनिफॉर्म सेट ₹4,300, वहीं पहली से छठवीं तक लड़कियों के लिए ₹3,100 और लड़कों के लिए ₹3,000 में तय किया गया। कक्षा 7 तक का सेट ₹3,700 का मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि सभी किताबें और यूनिफॉर्म सिर्फ एक ही दुकान ‘किताब घर’, भट्ठी रोड, केदारपुर से लेने का नियम बना दिया गया था।

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में साफ लिखा कि विद्यालय प्रबंधन का यह कदम “अनुचित लाभ प्राप्त करने की संलिप्तता” को दर्शाता है। पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं रहा।

Adst

इन गड़बड़ियों के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर ने विद्यालय पर ₹1 लाख का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हुई तो विद्यालय की मान्यता ही रद्द कर दी जाएगी।

अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर कारोबार कर रहे हैं और किताब-यूनिफॉर्म के बंधन से अभिभावकों का शोषण हो रहा है। वहीं शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अन्य विद्यालयों पर भी सख्ती का संदेश गया है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.