Arun Sao statement : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित बैकुंठ धाम के अंबेडकर भवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई के पास कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में पर्याप्त सबूत हैं। इसी कारण आरोपी जमानत भी नहीं ले पा रहे हैं।
अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अडानी जैसे उद्योगपतियों के नाम का सहारा लेकर खुद को पाक-साफ साबित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि जांच एजेंसियों के पास उनके नेताओं के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि “जो लोग जेल में हैं, उन्हें अदालत से भी राहत नहीं मिली, इसका मतलब है कि सबूत मजबूत हैं।”
साव ने यह भी कहा कि ईडी की कार्रवाई कोई आज शुरू नहीं हुई है। ये कार्रवाई तो तब से जारी है जब राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार थी। उन्होंने कहा, “जांच प्रक्रिया किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार के मामलों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही है। राज्य और देश की जनता यह भली-भांति देख रही है कि कांग्रेस किनके साथ खड़ी है।”
भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मंच पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम मजदूरों के अधिकारों को लेकर था, लेकिन मंच से राजनीतिक हमले भी तेज हुए।
अपने संबोधन में अरुण साव ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की दोहरी नीति और भ्रष्टाचार को पहचान चुकी है। कांग्रेस पार्टी आज खुद अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। साव ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता इसका उचित जवाब देगी और भाजपा के पक्ष में माहौल और मजबूत होगा।
भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई की कार्रवाई किसी एक सरकार की नहीं, बल्कि कानून के तहत चल रही प्रक्रिया है। कांग्रेस खुद को अडानी के पीछे छुपाकर बचाना चाहती है, लेकिन देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है।
Read More : Raigarh heavy rain : रायगढ़ में तेज बारिश के बाद 5 घंटे बिजली गुल, जिले में अब तक 582.9 मिमी औसत वर्षा
Indian Economy: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर…
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से एक…
Jaishankar Araghchi Talks: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर ईरानी…
Parliament Weekend Working: संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग इन दिनों काफी गहमागहमी के…
Abrar Ahmed Controversy: काव्या मारन की मिल्कियत वाली टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा 'द हंड्रेड' लीग…
Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के तनाव…
This website uses cookies.