खेल

Asia Cup 2025 Points Table: भारत फाइनल में, श्रीलंका बाहर – अब पाकिस्तान-बांग्लादेश में आर-पार की टक्कर

Asia Cup 2025 Points Table:  एशिया कप 2025 में रोमांच अब अपने चरम पर है। 24 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच हुए सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रन से जीत दर्ज कर न सिर्फ फाइनल में जगह बना ली, बल्कि श्रीलंका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता है और अब 28 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए तैयार है।

भारत की धमाकेदार जीत

दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रन पर ढेर हो गई। भारत की ये जीत टूर्नामेंट में उसकी लगातार तीसरी जीत रही, जिससे वह सुपर-4 में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। खास बात यह है कि यह भारत की बांग्लादेश पर 17वीं T20 जीत है।

श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर

इस मुकाबले का असर न सिर्फ बांग्लादेश पर पड़ा, बल्कि श्रीलंका की किस्मत पर भी ताला लग गया। श्रीलंका पहले ही अपने दोनों सुपर-4 मुकाबले हार चुका है – एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश से। अब उसका आखिरी मुकाबला भारत से है, लेकिन वह मैच जीतने के बावजूद श्रीलंका फाइनल में नहीं पहुंच सकता।

अब पाकिस्तान-बांग्लादेश में होगी फाइनल की जंग

अब फाइनल में भारत के सामने कौन होगा, इसका फैसला होगा 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले में। दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं, और ये मैच जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी। यानी जो भी टीम हारी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

किस टीम का पलड़ा भारी?

अगर पूरे टूर्नामेंट के प्रदर्शन की बात करें तो बांग्लादेश का प्रदर्शन पाकिस्तान से बेहतर रहा है। उसने न सिर्फ श्रीलंका और अफगानिस्तान को हराया, बल्कि भारत के खिलाफ भी संघर्ष किया। वहीं पाकिस्तान को भारत से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और श्रीलंका को हराने में भी उसे खासी मेहनत करनी पड़ी।

इतना ही नहीं, हाल ही में दोनों टीमों के बीच हुई द्विपक्षीय सीरीज भी बांग्लादेश ने 2-1 से जीती थी। ऐसे में मनोवैज्ञानिक बढ़त भी बांग्लादेश के पास है। पाकिस्तान के लिए एक भी गलती फाइनल की रेस से बाहर कर सकती है।

सुपर-4 पॉइंट्स टेबल (अब तक)

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत 3 3 0 6 +NRR
पाकिस्तान 2 1 1 2 -NRR
बांग्लादेश 2 1 1 2 -NRR
श्रीलंका 2 0 2 0 -NRR

अब निगाहें टिकी हैं 25 सितंबर के महामुकाबले पर। जीतने वाली टीम बनाएगी टीम इंडिया से भिड़ने का टिकट, और हारने वाली टीम होगी बाहर।

Read More :‘I Love Muhammad’ लिखने वालों पर कार्रवाई पर बवाल, रजा अकादमी ने राष्ट्रपति को पत्र भेज जताई आपत्ति

Thetarget365

Recent Posts

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

10 minutes ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

41 minutes ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

55 minutes ago

SSC CGL 2025: अंतिम वैकेंसी का इंतजार खत्म, 15,125 पदों पर होगी भर्ती और जारी हुआ नया एग्जाम कैलेंडर

SSC CGL 2025:  कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के…

1 hour ago

Neuralink Engineer Warning: न्यूरालिंक इंजीनियर की चेतावनी, क्या खरबों डॉलर के AI एल्गोरिदम वाकई चुरा रहे हैं आपकी सोच? जानें सच

Neuralink Engineer Warning: दुनिया के सबसे चर्चित और महत्वाकांक्षी ब्रेन-टेक प्रोजेक्ट Neuralink से एक ऐसी…

1 hour ago

This website uses cookies.