खेल

Asia Cup 2025 Points Table: ग्रुप ‘ए’ में भारत टॉप पर, ग्रुप ‘बी’ में अफगानिस्तान , IND vs PAK से पहले जानिए पूरा हाल

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, मुकाबले और भी रोमांचक होते जा रहे हैं। ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ दोनों में अब तक खेले गए मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर कुछ हद तक साफ होती नजर आ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बड़ा मुकाबला इस तस्वीर को पूरी तरह बदल भी सकता है।

ग्रुप ‘ए’ का हाल: भारत शीर्ष पर

टीम इंडिया ने UAE को हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की। भारत ने 10.483 की शानदार नेट रन रेट (NRR) के साथ ग्रुप ‘ए’ में पहला स्थान हासिल किया है। पाकिस्तान भी अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ जीत चुका है और 4.650 के NRR के साथ दूसरे स्थान पर है।

ग्रुप A पॉइंट्स टेबल:

रैंक टीम मैच जीत हार अंक NRR
1 भारत 1 1 0 2 +10.483
2 पाकिस्तान 1 1 0 2 +4.650
3 ओमान 1 0 1 0 -4.650
4 UAE 1 0 1 0 -10.483

ग्रुप ‘बी’ की स्थिति: अफगानिस्तान नंबर वन

ग्रुप ‘बी’ में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को हराया और +4.700 की नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत का खाता खोला है। हालांकि बांग्लादेश ने पहले मैच में हांगकांग को हराया था, लेकिन श्रीलंका से हार के बाद उसका NRR गिरकर -0.650 हो गया है।

ग्रुप B पॉइंट्स टेबल:

रैंक टीम मैच जीत हार अंक NRR
1 अफगानिस्तान 1 1 0 2 +4.700
2 श्रीलंका 1 1 0 2 +2.595
3 बांग्लादेश 2 1 1 2 -0.650
4 हांगकांग 2 0 2 0 -2.889

आज का बड़ा मुकाबला: भारत बनाम पाकिस्तान

आज यानी 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ‘ए’ का सबसे बड़ा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर बनी रहेगी और सुपर-4 में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी।

भारत और अफगानिस्तान फिलहाल अपने-अपने ग्रुप्स में टॉप पर हैं। लेकिन आज का IND vs PAK मैच ग्रुप ‘A’ की स्थिति बदल सकता है। एशिया कप 2025 की यह दौड़ अब और तेज होती जा रही है, और हर मैच अंक तालिका पर बड़ा असर डाल रहा है।

Read More: Jitiya Vrat Katha: संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए करें यह व्रत कथा का पाठ

Thetarget365

Recent Posts

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

54 minutes ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

1 hour ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

1 hour ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

2 hours ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

2 hours ago

This website uses cookies.