Asia Cup 2025 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। बीसीसीआई (BCCI) आज दो बड़ी टीमों का ऐलान करने जा रही है। एक तरफ जहां एशिया कप 2025 के लिए पुरुष टीम की घोषणा होगी, वहीं दूसरी ओर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 और उससे पहले होने वाली ऑस्ट्रेलिया महिला सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान किया जाएगा।

कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय तय कर दिया है..एशिया कप 2025 (पुरुष टीम) के लिए – दोपहर 1:30 बजे. Women’s ODI World Cup 2025 (महिला टीम) के लिए – दोपहर 3:00 बजे.दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा। कहां खेला जाएगा Asia Cup 2025 और Women’s World Cup 2025? एशिया कप 2025 की मेजबानी यूएई करेगा और इसकी शुरुआत 9 सितंबर से होगी। वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा।

टीम इंडिया का पहला मैच कब और किससे?
पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी।महिला टीम अपना अभियान 30 सितंबर से शुरू करेगी और पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ होगा।
कप्तानी में बड़ा बदलाव
इस बार एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वह पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, टीम का उपकप्तान कौन होगा, इसका खुलासा टीम ऐलान के दौरान होगा।पिछली बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। इस बार भारत बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगा।वहीं, महिला टीम की कमान हमेशा की तरह हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। उनके नेतृत्व में भारत वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीदों के साथ उतरेगा।
फैंस में बढ़ी उत्सुकता
भारतीय फैंस दोनों टीमों के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर एशिया कप 2025 के लिए क्योंकि इस बार नए कप्तान और कुछ युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। वहीं, महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा होगी, जिससे चयनकर्ताओं पर सही संयोजन चुनने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
Read More : Bhiwani Manisha Case: हरियाणा के भिवानी की मनीषा केस में बड़ा मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला सच











