Asia Cup Final 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि 41 साल बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने अपनी टीम को खास सलाह दी है – और वह है “अभिषेक शर्मा को जल्दी आउट करो।” भारत के खिलाफ लगातार हार से परेशान है पाकिस्तान पाकिस्तान टीम हाल के वर्षों में भारत के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन करती रही है। पिछले सात मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हर बार हराया है, जिनमें तीन वनडे और चार टी20 मुकाबले शामिल हैं। एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भी पाकिस्तान को भारत से दो बार हार का सामना करना पड़ा है। शोएब अख्तर ने बताया भारत को हराने का मंत्र शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा,“मेरी बात याद रखना, अगर अभिषेक शर्मा पहले दो ओवरों में आउट हो जाए, तो भारत मुश्किल में पड़ जाएगा।”अख्तर ने पाकिस्तान टीम को सलाह दी कि अभिषेक शर्मा की कमजोरी को पहचानो और उस पर आक्रमण करो। उन्होंने यह भी कहा कि हर बल्लेबाज़ गलती करता है, अभिषेक भी करेगा — जरूरत है सिर्फ योजना के अनुसार खेलने की और मौके का फायदा उठाने की। अभिषेक शर्मा बने हैं भारत की नई ताकत भारत के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा इस एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में उन्होंने 74 रनों की पारी खेली थी, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने 75 रनों की तूफानी पारी खेली। ऐसे में उनका जल्दी आउट होना पाकिस्तान के लिए फाइनल में बड़ा टर्निंग पॉइंट बन सकता है। पाकिस्तान को बदलनी होगी मानसिकता: अख्तर शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को पिछली हारों को भूलकर नई मानसिकता के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा, “हमें वही मानसिकता अपनानी होगी जो बांग्लादेश के खिलाफ थी। फाइनल जीतने के लिए 20 ओवर गेंदबाज़ी नहीं करनी, सिर्फ विकेट लेने हैं।” पाकिस्तान में अब भी है जीत की संभावना शोएब अख्तर ने यह मानने से इनकार कर दिया कि पाकिस्तान की टीम कमजोर है। उन्होंने कहा,“हमारी टीम अगर सही संयोजन के साथ खेले, तो फाइनल में भारत को हराने की पूरी क्षमता रखती है। यह पहले भी कई बार हो चुका है।”भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है, लेकिन इस बार दांव बड़ा है – एशिया कप की ट्रॉफी। शोएब अख्तर की रणनीति साफ है: अगर अभिषेक शर्मा को जल्दी आउट कर दिया जाए, तो पाकिस्तान की जीत की राह आसान हो सकती है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम इस सलाह पर कितना अमल करती है। Read More: Delhi Diwali crackers: दिल्ली-NCR में दिवाली पर फिर गूंजेंगे पटाखे? सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के निर्माण को दी सशर्त मंजूरी
















