Australia Teacher Arrested
Australia Teacher Arrested: ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने शिक्षा जगत और सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। एक महिला म्यूजिक टीचर, जिसने कुछ समय पहले खुद से ही शादी (Sologamy) कर सुर्खियां बटोरी थीं, अब नाबालिगों के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में घिरी है। यह मामला तब और भी पेचीदा हो गया जब महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और पुलिस जांच में यह अंदेशा जताया गया कि उस नवजात का पिता कोई वयस्क नहीं, बल्कि एक नाबालिग छात्र है।
ऑस्ट्रेलिया के फ्रेडरिक इरविन एंग्लिकन स्कूल में कार्यरत 33 वर्षीय म्यूजिक टीचर को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) पर थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने पिछले महीने ही एक बच्चे को जन्म दिया है। शुरुआती जांच और पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी विकृत यौन इच्छाओं को स्वीकार करते हुए माना कि उसे 13 से 16 साल के नाबालिग पसंद थे। महिला पर आरोप है कि उसने साल 2024 और 2025 के बीच एक से अधिक नाबालिगों का शारीरिक शोषण किया और उनके साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
जांचकर्ताओं के सामने महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि महिला के बच्चे का पिता संभवतः वही नाबालिग है जिसका उसने यौन शोषण किया था। इस संदेह की पुष्टि के लिए पुलिस ने डीएनए (DNA) टेस्ट का सहारा लिया है। हालांकि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि इस पूरी साजिश के पीछे महिला का क्या उद्देश्य था, लेकिन उसके बयानों ने उसकी ‘गलत यौन प्राथमिकताओं’ को उजागर कर दिया है।
घटना के सामने आते ही स्कूल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। फ्रेडरिक इरविन एंग्लिकन स्कूल की प्रिंसिपल ट्रेसी ग्रे ने तुरंत प्रभाव से महिला को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। प्रिंसिपल ने अभिभावकों को एक आधिकारिक पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, “अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे स्कूल की एक शिक्षिका को बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यद्यपि उसने वर्तमान में स्कूल में पढ़ रहे किसी छात्र के साथ ऐसा कृत्य नहीं किया है, फिर भी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उसे स्कूल परिसर में आने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।”
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आरोपी महिला ने कुछ समय पहले खुद से शादी कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त इसे आत्म-प्रेम के एक अनोखे उदाहरण के तौर पर देखा गया था, लेकिन अब उसकी असलियत सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला ने जानबूझकर कम उम्र के लड़कों को अपना निशाना बनाया। प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या इस मामले में और भी नाबालिग शिकार हुए हैं जिनकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरोपी महिला पर नाबालिगों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यदि डीएनए टेस्ट में नाबालिग के पिता होने की पुष्टि होती है, तो महिला की मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती हैं। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और मामले की गहनता से पड़ताल जारी है।
Read More : Union Budget 2026: कृषि क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद, बढ़ेगी पीएम-किसान सम्मान राशि
Women Reservation Controversy : भारतीय राजनीति के गलियारों में इन दिनों 'महिला आरक्षण संशोधन बिल'…
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार (18…
Delimitation Controversy : महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद देश का राजनीतिक…
Japan Earthquake : जापान एक बार फिर कुदरती आपदा की मार झेल रहा है। प्रशांत…
Sonia Gandhi News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में नाम…
Strait of Hormuz Closed : ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा गतिरोध एक बार…
This website uses cookies.