Bihar Election 2025: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के जेल से लौटने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रचार में आजम खान अब स्टार कैंपेनर की भूमिका निभाएंगे।
सपा की ओर से बिहार चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव, आजम खान, किरणमय नंदा, अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। महागठबंधन के घटक दलों के प्रचार में शामिल होने के लिए मुख्तार अंसारी के बेटे अफजाल अंसारी का नाम भी सूची में है।
अन्य प्रचारकों में नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, लालजी वर्मा, छोटेलाल खरवार, राजीव राय, सनातन पांडेय, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशीनाथ यादव और प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
बिहार में सपा अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी, बल्कि पार्टी का फोकस महागठबंधन के घटक दलों के लिए प्रचार करने पर रहेगा। इस रणनीति के तहत सपा के स्टार प्रचारक एनडीए के मुकाबले महागठबंधन को मजबूती देने का काम करेंगे।
बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टियां और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी शामिल हैं। वहीं, प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के मैदान में उतरने से चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला में बदल चुका है।
राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया में 1,690 उम्मीदवारों ने नाम दर्ज कराया, जिसमें से 315 नामांकन अवैध पाए गए और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया।
दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 1,302 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें से 70 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया और 389 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए।
दोनों चरणों में मतदान के बाद 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। आजम खान समेत सपा के स्टार प्रचारकों की जिम्मेदारी होगी कि वे महागठबंधन के पक्ष में जनता के बीच संदेश पहुंचाएं और गठबंधन की मजबूती सुनिश्चित करें।
Read More : Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में 5 चौंकाने वाली बातें
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान…
Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं…
LPG Rules : यदि आपके रसोई घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का उपयोग होता…
Trump Cuba Strike : दुनिया इस समय पहले से ही ईरान और इजरायल के बीच…
Riyan Parag Vaping : आईपीएल 2026 के सीजन में मैदान पर रोमांच तो भरपूर है,…
Bhooth Bangla : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स…
This website uses cookies.