Baby Elephant Raigarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल से हाथियों के दल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बेबी एलिफेंट (हाथी का बच्चा) बड़े हाथी के पेट पर चढ़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। जब वह चढ़ नहीं पाया तो ज़मीन पर लोटकर खेलने लगा। यह नजारा सोमवार को बारिश के दौरान छाल वन परिक्षेत्र के हाटी बीट में ड्रोन कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया।
धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों में साल भर हाथियों की सक्रियता बनी रहती है। इसलिए वन विभाग यहां ड्रोन कैमरों और निगरानी दलों की मदद से हाथियों पर लगातार नजर रखता है। फिलहाल इस क्षेत्र में 3 ड्रोन कैमरे (1 सामान्य और 2 थर्मल) लगाए गए हैं, जो दिन-रात काम करते हैं। इनके साथ-साथ 3 हाथी मित्र दल छाल क्षेत्र में और 4 धरमजयगढ़ क्षेत्र में तैनात हैं।
विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में इस समय कुल 112 हाथी मौजूद हैं, जिनमें 27 नर, 52 मादा और 33 शावक शामिल हैं। बारिश के मौसम में यह संख्या और भी सक्रिय हो जाती है, क्योंकि हाथी ठंडे और कीचड़ वाले इलाकों की ओर रुख करते हैं। इससे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है।
बारिश के मौसम में अक्सर ग्रामीण पुटू और अन्य वनोपज एकत्र करने जंगल जाते हैं, जिससे हाथी-मानव संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में वन विभाग ने प्रभावित गांवों में मुनादी कराई है और ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की है। SDO बाल गोविंद साहू ने बताया कि हाटी बीट में फिलहाल 7 हाथियों का दल सक्रिय है, और उसकी लगातार निगरानी हो रही है।
ड्रोन कैमरे में कैद यह मजेदार वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि वन विभाग की सतर्कता का प्रतीक भी है। वीडियो में नजर आया कि जब एक शावक बड़े हाथी पर चढ़ने में असफल रहा, तो वह ज़मीन पर लोटने लगा और खेलने लगा। पास ही में अन्य छोटे हाथी भी मौजूद थे। यह दृश्य प्रकृति की मासूमियत और जंगली जीवन की जीवंत झलक दिखाता है।
Mumbra Murder Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…
Siliguri Bulldozer Drive : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही…
Iran Nuclear Codes : ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे गंभीर सैन्य तनाव के…
Trump Xi Jinping US Decline : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के महत्वपूर्ण…
Russia Energy Supply : वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक…
Unnao Rape Case : उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को…
This website uses cookies.