Amarjeet Bhagat statement : छत्तीसगढ़ की सियासत में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब प्रदेश के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर से कर दी। रायपुर में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान, जवान और संविधान’ जनसभा के दौरान भगत ने कहा, “छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया है, ऐसे समय में खड़गे साहब का आना संजीवनी जैसा है। मैं तो कहता हूं कि वे बाबा साहब अंबेडकर के दूसरे अवतार हैं।”
इस बयान पर भाजपा ने तीखा हमला किया है। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, “डॉ. अंबेडकर की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। खड़गे को उनका अवतार बताना अंबेडकर का अपमान है।” उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मांग की है कि अमरजीत भगत को पार्टी से बाहर किया जाए। उन्होंने कांग्रेस पर चापलूसी की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि “पंडित नेहरू ने खुद अंबेडकर को चुनाव में हराया था, आज उन्हीं की पार्टी में अंबेडकर को लेकर ये नया अपमान हो रहा है।” खुशवंत ने कांग्रेस पर व्यक्ति पूजा और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जिनकी राजनीति अब केवल हाईकमान के इर्द-गिर्द घूमती है, उनसे राष्ट्रपुरुषों के सम्मान की उम्मीद करना बेमानी है। परंतु अंबेडकर जैसे महापुरुष का इस तरह अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की आत्मा को लगातार कुचलती आई है। उन्होंने अंबेडकर के राजनीतिक जीवन में कांग्रेस द्वारा किए गए “अपमान” की बात दोहराते हुए कहा कि अब भगत ने सारी हदें पार कर दी हैं। “खड़गे को बाबा साहब बताकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वह सत्ता के लिए किसी भी मर्यादा को पार कर सकती है।”
भाजपा ने इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से साफ पूछा है कि “क्या वे भगत के बयान से सहमत हैं? यदि नहीं, तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?” उन्होंने तीनों नेताओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है। अमरजीत भगत के इस विवादित बयान ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। भाजपा इसे डॉ. अंबेडकर की विरासत के साथ खिलवाड़ बता रही है, वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में इस बयान का चुनावी असर भी देखने को मिल सकता है।
Mystery in USA: दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस वक्त एक ऐसी पहेली में…
IPL 2026 Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अनुशासन और प्रोटोकॉल को लेकर भारतीय क्रिकेट…
CG Conversion Bill 2026: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए लाए गए 'धर्म स्वातंत्र्य…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 'आम जनता उन्नयन पार्टी'…
Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (संविधान 131वां संशोधन) पर चर्चा…
Surguja School Row: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.