Oplus_16777216
Balrampur POCSO case : बलरामपुर जिले के चौकी बलंगी (थाना रघुनाथनगर) क्षेत्र में नाबालिग से यौन शोषण और छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रेणुकूट (उत्तर प्रदेश) में छापेमारी कर साइबर सेल की सहायता से की गई।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने 08 जुलाई की रात हुई घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी ननद के साथ घर में सो रही थी, तभी राकेश प्रजापति और दिनेश सिंह, दोनों निवासी नवडीहा थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), जबरन घर में घुस आए। दिनेश सिंह ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की, जबकि राकेश प्रजापति ने पीड़िता की ननद को घर से बाहर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर बलंगी चौकी में अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत धारा 70(ख), 74, 131(6) भादंवि एवं 4, 6 POCSO ACT के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसमें चौकी प्रभारी बलंगी सुभाष कुजूर एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में रेणुकूट (उ.प्र.) में दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में उप निरीक्षक सुभाष कुजूर चौकी प्रभारी, बलंगी, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत साइबर सेल प्रभारी, प्रधान आरक्षक उमेश यादव, शैलेश सिंह और सैनिक रामाशंकर साहू शामिल थे।
PM Modi-Iran President Call: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और बढ़ते सैन्य तनाव…
Kerala Election: केरल में आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज…
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस अब…
OpenAI Sora ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तहलका मचाने वाला चैटबॉट, ChatGPT, अब एक…
Iran-France Tension: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच का…
Mojtaba Khamenei: ईरान के नवनियुक्त सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा खामेनेई ने पदभार संभालने के…
This website uses cookies.