बलरामपुर @thetarget365 जिले में वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आपसी मिलीभगत कर की गई करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 13 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।
जांच में सामने आया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैंक खातों की मदद से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन कर गबन किया गया। विवेचना के दौरान यह पाया गया कि आरोपी अशोक सोनी के बैंक खाते से ₹1.82 करोड़ की राशि नवनीत सोनी के खाते में ट्रांसफर की गई थी। पूछताछ में नवनीत सोनी वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की जांच में यह भी सामने आया कि नवनीत सोनी व अशोक सोनी ने मिलकर फर्जी तरीके से अर्जित रकम से सोने-चांदी के आभूषण और जमीन की खरीदी की थी। जब पुलिस द्वारा सुषमा एक्का सोनी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस भेजा गया, तो उसने करीब ₹60.30 लाख के आभूषण पेश किए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में नवनीत सोनी उर्फ पिन्टु 43 वर्ष, निवासी ब्रम्हरोड, अंबिकापुर – संचालक, जमुना अलंकार और सुषमा सोनी, पत्नी अशोक सोनी 54 वर्ष, निवासी शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज शामिल है। प्रकरण क्रमांक 39/2025, धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि के तहत थाना कुसमी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अब तक की जब्त संपत्ति में सोने-चांदी के आभूषण लगभग ₹60 लाख मूल्य के, भूमि कुल 6 प्लॉट, अनुमानित मूल्य ₹1.5 करोड़ जप्त किया गया। पूरे मामले की विवेचना आईजी सरगुजा दीपक झा, एसपी बलरामपुर वैभव बैंकर, एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी, एवं एसडीओपी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के नेतृत्व में की जा रही है।
बलरामपुर पुलिस का यह अभियान अपराध और आर्थिक धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एक कड़ा संदेश है कि कानून के हाथ लंबे हैं, और अपराध चाहे जितना भी संगठित हो अंजाम जेल ही है। मामले की जांच आगे भी तेज़ी से जारी है।
GT vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के भव्य…
Trump vs NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है…
Women Reservation Bill : संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…
Women Reservation Bill : लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…
Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…
Unnao Suicide Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली…
This website uses cookies.