IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद अब मैदान के बाहर भी विवाद गर्मा गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों की हरकतों को लेकर ICC से सख्त शिकायत की है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर दो आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एक्शन की मांग की है।
21 सितंबर को हुए सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने ऐसी हरकतें कीं, जिन पर अब विवाद खड़ा हो गया है।साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद गन सेलिब्रेशन किया।हारिस रऊफ ने फील्डिंग करते हुए प्लेन गिराने का इशारा किया। इन इशारों को भारत विरोधी और राजनीतिक रूप से भड़काऊ माना गया है। BCCI ने 24 सितंबर को इसकी आधिकारिक शिकायत ICC को भेजी, जिसमें इन हरकतों को ‘खेल भावना के खिलाफ’ बताया गया। वीडियो फुटेज भी शिकायत के साथ मेल में अटैच किए गए हैं।
साहिबजादा फरहान ने अपने सेलिब्रेशन को लेकर सफाई दी कि “यह सिर्फ एक जश्न था। अर्धशतक के बाद अचानक मन में आया और मैंने कर दिया। मुझे इस पर कोई पछतावा नहीं है।”हालांकि, BCCI का कहना है कि खिलाड़ी ने जानबूझकर ऐसा किया और खेद न जताना यह दिखाता है कि हरकत सोची-समझी थी। अब ICC की एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन इन मामलों की सुनवाई करेंगे।
14 सितंबर को हुए मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाक कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को लेकर कुछ कड़े बयान दिए थे, जिसे PCB ने अनुशासनहीनता माना।
ICC को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने सूर्यकुमार को ईमेल भेजकर जवाब मांगा है।मेल में लिखा गया है:”आपके बयान से खेल की छवि को क्षति पहुंची है। अगर आप आरोप नहीं मानते हैं तो सुनवाई की जाएगी, जिसमें आप, PCB और मैं शामिल होंगे।”
अगर फरहान और रऊफ दोषी पाए जाते हैं, तो ICC मैच बैन या जुर्माना लगा सकता है। वहीं सूर्यकुमार यादव को भी चेतावनी या फाइन का सामना करना पड़ सकता है, अगर उनका बयान आचार संहिता के खिलाफ पाया गया।
एशिया कप 2025 में भारत-पाक मुकाबला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीति और भावनाओं का खेल भी बनता जा रहा है। BCCI और PCB दोनों के एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों से साफ है कि क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि राजनयिक संदेश का भी जरिया बनता जा रहा है।
Read More : Deepika Padukone को झटकों पर झटका! दो फिल्मों से बाहर और अब Allu Arjunकी फिल्म में घट सकता है रोल
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.