Deepika Padukone : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपने करियर के ऐसे मोड़ पर हैं, जहां उनके लिए एक के बाद एक चुनौती खड़ी होती दिख रही है। हाल ही में दीपिका दो बड़ी साउथ फिल्मों से बाहर हो गई हैं — संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से। अब ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में भी उनका रोल सीमित किया जा सकता है। ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह क्या रही? सूत्रों के अनुसार, ‘स्पिरिट’ की शूटिंग को लेकर दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा के बीच वर्किंग आवर्स को लेकर मतभेद हुए। दीपिका ने केवल 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की, जो वांगा की टीम को मंजूर नहीं थी। इसके बाद दीपिका को फिल्म से हटा दिया गया। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर वांगा की आलोचना हुई थी, पर अब पूरा परिदृश्य बदलता दिख रहा है। ‘कल्कि 2’ में फीस बनी विवाद की वजह? प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के लिए दीपिका ने कथित तौर पर अपनी फीस में भारी इजाफा किया था। यही बात मेकर्स को नागवार गुज़री और उन्होंने दीपिका को फिल्म से बाहर करने का फैसला किया। फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स चाहते थे कि दूसरे भाग में कोई विवाद या कॉन्ट्रोवर्सी न हो। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म में भी खतरे में है रोल? दीपिका पादुकोण फिलहाल पोलैंड में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद उन्हें अल्लू अर्जुन और एटली की मेगा बजट फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसके लिए वह पहले ही 100 दिन अलॉट कर चुकी हैं। लेकिन खबरें हैं कि मेकर्स अब दीपिका के रोल को छोटा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है और निर्माता किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। दो फिल्मों से बाहर होने के बाद दीपिका को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में भरोसे की कमी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना दीपिका के इन फैसलों पर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूज़र्स ने तो यहां तक कह दिया कि “रणवीर सिंह की तरह अब दीपिका भी स्टारडम के नखरे दिखा रही हैं।” वहीं कई लोगों ने दीपिका के प्रोफेशनलिज़्म पर भी सवाल उठाए हैं। क्या करियर को लगेगा झटका? दीपिका पादुकोण का स्टारडम अब भी बरकरार है, लेकिन लगातार दो हाई-प्रोफाइल फिल्मों से बाहर होना और किसी बड़ी फिल्म में रोल कम होना, उनके करियर के लिए वॉर्निंग साइन माना जा सकता है। अगर अल्लू अर्जुन की फिल्म में भी उनका रोल कम किया गया, तो इसका असर उनकी मार्केट वैल्यू पर साफ़ दिख सकता है। दीपिका पादुकोण भले ही आज भी बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल हों, लेकिन हालिया घटनाक्रमों से ये साफ है कि उन्हें अपने इमेज मैनेजमेंट और प्रोफेशनल अप्रोच पर काम करने की जरूरत है। वरना, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बढ़ती दूरी उनके करियर को प्रभावित कर सकती है। Read More : Trump on Ukraine war: यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान: रूसी सेना को बताया ‘पेपर टाइगर’, बोले- यूक्रेन वापस ले सकता है अपनी जमीन
















