मनेंद्रगढ़ में भालू का आतंक – SDM ऑफिस का बाबू घायल, शहर में दहशत का माहौल!

MCB News : शहर में एक बार फिर भालू का आतंक छा गया है। सोमवार को SDM कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी अश्वनी भगत पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अश्वनी को तत्काल मनेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही SDM लिंगराज सिदार स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल जाना। घायल अश्वनी भगत ने बताया सोमवार तड़के मनेंद्रगढ़ में फिर एक बार भालू का आतंक देखने को मिला। जानकारी के अनुसार SDM कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी अश्विनी भगत सुबह लगभग 5 बजे ट्रेन से बिलासपुर से लौटकर स्टेशन से पैदल अपने घर वार्ड क्रमांक 15, बदन सिंह मोहल्ला जा रहे थे। सेंट जोसेफ स्कूल के सामने पहुंचते ही सड़क पर घूम रही एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ अचानक उन पर टूट पड़ी। अश्विनी भगत ने शोर मचाकर लोगों का ध्यान खींचा, जिसके बाद भालू अपने बच्चों के साथ धर्मेंद्र पटवा के घर की ओर चली गई। इस दौरान घायल अश्विनी भगत किसी तरह कॉलेज की दिशा में भागकर जान बचाने में सफल रहे। घटना के समय मौके से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। शहर के बीच डेरा जमाए बैठा भालू स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू लंबे समय से शहर के बीचोंबीच घूम रहा है और इससे लोगों में डर का माहौल है। कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग भालू को पकड़ने सक्रियता से पहल नहीं कर रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग अलर्ट – पिंजरा लगाया गया   सोमवार को वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा गया कि भालू आबादी वाले इलाके में तेजी से दौड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही वन विभाग ने एक भालू को पिंजरे में पकड़कर जंगल में छोड़ा था, लेकिन अब एक और भालू की सक्रियता ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को काबू में लाने के लिए वन विभाग ने नया पिंजरा लगाया है ताकि इस भालू को भी सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके। लोगों से अपील वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भालू के दिखने पर उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें। मनेंद्रगढ़ में बढ़ता वन्यजीव खतरा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

MCB News : शहर में एक बार फिर भालू का आतंक छा गया है। सोमवार को SDM कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी अश्वनी भगत पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अश्वनी को तत्काल मनेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही SDM लिंगराज सिदार स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल जाना।

ads

घायल अश्वनी भगत ने बताया

सोमवार तड़के मनेंद्रगढ़ में फिर एक बार भालू का आतंक देखने को मिला। जानकारी के अनुसार SDM कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी अश्विनी भगत सुबह लगभग 5 बजे ट्रेन से बिलासपुर से लौटकर स्टेशन से पैदल अपने घर वार्ड क्रमांक 15, बदन सिंह मोहल्ला जा रहे थे।

Adst

सेंट जोसेफ स्कूल के सामने पहुंचते ही सड़क पर घूम रही एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ अचानक उन पर टूट पड़ी। अश्विनी भगत ने शोर मचाकर लोगों का ध्यान खींचा, जिसके बाद भालू अपने बच्चों के साथ धर्मेंद्र पटवा के घर की ओर चली गई। इस दौरान घायल अश्विनी भगत किसी तरह कॉलेज की दिशा में भागकर जान बचाने में सफल रहे।

घटना के समय मौके से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

Adst

शहर के बीच डेरा जमाए बैठा भालू

स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू लंबे समय से शहर के बीचोंबीच घूम रहा है और इससे लोगों में डर का माहौल है। कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग भालू को पकड़ने सक्रियता से पहल नहीं कर रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

वन विभाग अलर्ट – पिंजरा लगाया गया

 

सोमवार को वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा गया कि भालू आबादी वाले इलाके में तेजी से दौड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही वन विभाग ने एक भालू को पिंजरे में पकड़कर जंगल में छोड़ा था, लेकिन अब एक और भालू की सक्रियता ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को काबू में लाने के लिए वन विभाग ने नया पिंजरा लगाया है ताकि इस भालू को भी सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।

लोगों से अपील

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भालू के दिखने पर उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें। मनेंद्रगढ़ में बढ़ता वन्यजीव खतरा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst