Bhupesh Baghel Bihar : भूपेश बघेल बिहार दौरे पर, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में देंगे साथ

Bhupesh Baghel Bihar : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार दौरे पर हैं। वे बिहार में राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा रोहतास से शुरू होकर एक सितंबर को पटना में समाप्त होगी। इस दौरान भूपेश बघेल जनता को भाजपा की नीतियों और वोट चोरी के खिलाफ जागरूक करेंगे।

ads

भाजपा की फर्जी वोट चोरी के खिलाफ जन-जागरण अभियान

भूपेश बघेल ने कहा कि यह वोटर अधिकार यात्रा भाजपा की फर्जी वोट चोरी के खिलाफ एक व्यापक जन-जागरण अभियान है। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा से लाखों लोग जुड़ेंगे और यह पूरे देश में नई क्रांति की शुरुआत साबित होगी। बघेल ने इसे संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई बताया और आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं के वोटों की फर्जी तरीके से चोरी कर रही है।

Adst

प्रदेश सरकार के कमिश्नरी सिस्टम की घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया

प्रदेश सरकार द्वारा कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की घोषणा पर बघेल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल घोषणा से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने वादों को पूरा नहीं करती। बिजली बिल के नाम पर हो रही लूट और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। खासतौर पर गृहमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुई मारपीट के मामले पर उन्होंने कहा कि जो मारपीट करने वालों को निमंत्रण देकर बुलाया गया था, यह बेहद गंभीर बात है।

प्रधानमंत्री मोदी से सवाल

15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में आरएसएस का जिक्र करने पर भूपेश बघेल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आजादी की लड़ाई में आरएसएस की क्या भूमिका थी? साथ ही, विभाजन के दौरान आरएसएस और हिंदू महासभा की क्या भूमिका रही, अंग्रेजों से उनके संबंध कैसे थे, और मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार बनाने के बारे में भी स्पष्टता देनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में EVM से वोटों की पुनगणना पर बघेल का कहना

हरियाणा के पानीपत जिले के एक सरपंच चुनाव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा EVM में वोटों की पुनगणना के बाद नतीजों में बदलाव के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह दावा कि EVM में गड़बड़ी नहीं हो सकती, अब सुप्रीम कोर्ट के सामने गलत साबित हो चुका है। बघेल ने कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और जिन लोगों ने गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।

भूपेश बघेल का यह बिहार दौरा और वोटर अधिकार यात्रा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक सन्देश माना जा रहा है। वे भाजपा पर चुनावी अनियमितताओं, कानून व्यवस्था की खराब स्थिति और लोकतंत्र पर खतरे की बात कहकर जनता का ध्यान खींचना चाहते हैं। साथ ही, वे आगामी चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन की मजबूती पर भी काम कर रहे हैं।

Read More  : Tejashwi Yadav criticism : तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर कसा तंज, ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत सासाराम से करेंगे राहुल गांधी

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.