MCB News : भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अंबिकापुर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को मनेंद्रगढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर सी. पी. बंजारे को ₹21,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक, सब इंजीनियर ने यह रकम अंकित मिश्रा नामक व्यक्ति से किसी विभागीय कार्य के एवज में मांगी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत लेते सब इंजीनियर सी. पी. बंजारे को दबिश देकर पकड़ लिया।
फिलहाल ACB टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद मनेंद्रगढ़ PWD दफ्तर में हड़कंप मच गया है, वहीं विभागीय अधिकारियों में ACB के छापे की दहशत देखी जा रही है।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.