Balrampur News : बलरामपुर जिले के सामरीपाठ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 देशी भरमार बंदूकें बरामद की हैं। यह बरामदगी ग्राम चुनचुना, चरहू, भीतर चरहू, भूताही, पीपरढाबा, पुन्दाग सहित पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के घरों से की गई है।
सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 37 ग्रामीणों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे इन हथियारों का उपयोग फसल और खुद की सुरक्षा के लिए कर रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ये भरमार बंदूकें कहां से और कैसे प्राप्त की गईं।
दिनांक 22 जुलाई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चुनचुना, पुन्दाग और भूताही गांवों के कई ग्रामीण वर्षों से अवैध रूप से देशी भरमार बंदूकें छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सामरीपाठ निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा और बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर पुन्दाग कैंप से आसूचना संकलन किया गया। सूचना की पुष्टि के बाद थाना कोरंधा व अन्य थानों से अतिरिक्त बल बुलाकर सभी संदिग्ध गांवों में सघन सर्च अभियान चलाया गया।
कहां से कितनी बंदूकें बरामद हुईं:
ग्राम चुनचुना – 14 नग
ग्राम चरहू – 08 नग
ग्राम भूताही – 08 नग
ग्राम पीपरढाबा – 03 नग
ग्राम भीतर चरहू – 02 नग
ग्राम पुन्दाग – 02 नग
कुल – 37 देशी भरमार बंदूकें
इन अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद 37 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें ग्राम चुनचुना के जिब्राईल अंसारी, सद्दाम अंसारी, इसराफिल अंसारी, गणेश नगेसिया, शेरू नगेसिया , सुमित नगेसिया, कमलेश नगेसिया, जोखन नगेसिया, मंगरू नगेसिया, हमजद अंसारी, गुलाम सादिक उर्फ जोगन अंसारी, इसराईल अंसारी पिता काशीम अंसारी, मिसरा नगेसिया, शनिचरा नगेसिया, ग्राम भीतर चरहू निवासी पूरन नगेसिया, मुखलाल कोरवा, ग्राम चरहू निवासी मुस्लिम अंसारी, नेजामुददीन अंसारी, सईब अंसारी, कमील अंसारी, असीद अंसारी, सहादत अंसारी, तबारक अंसारी, भोला कोरवा, ग्राम पीपरढाबा निवासी विनोद नगेसिया, राजेन्द्र नगेसिया, शत्रु नगेसिया शामिल है। इसके अलावा ग्राम भूताही निवासी करीवा कोरवा, बीरू कोरवा, टीमन कोरवा,लोकवा कोरवा, प्रदीप कोरवा, शंभू कोरवा, उदयशंकर, सीमन कोरवा व ग्राम पुंदाग निवासी दिनेश कोरवा, गणेश सिंह से भरमार बंदूक जब्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ये गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए पहचाने जाते थे। परंतु प्रशासन और पुलिस की जनकल्याणकारी योजनाओं, निरंतर संवाद और सतत निगरानी से अब यहां की स्थिति पूरी तरह बदल रही है। ग्रामीण अब स्वयं आगे आकर प्रशासन से सहयोग कर रहे हैं और अपराध या अवैध गतिविधियों की सूचना समय पर दे रहे हैं।
इस अभियान में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के साथ उप निरीक्षक विरासत कुजुर, सहदेव राम भगत, सुरेश राम, दशरथ कुजुर, प्रधान आरक्षक कलेश पैकरा, जयदीप सिंह, निर्मल एक्का, अमर लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सामरीपाठ पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध हथियारों की बरामदगी के लिहाज से अहम है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि पहले नक्सलवाद से प्रभावित रहे इन क्षेत्रों में अब कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है और ग्रामीणों का विश्वास शासन-प्रशासन पर बढ़ा है।
GST Miracle : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था से एक…
Bengal Judiciary Crisis: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती पदचापों के बीच ईरानी राष्ट्रपति…
Gold Silver Price Crash: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…
This website uses cookies.