Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर का सांविधिक निरीक्षण वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लिए 31 मार्च 2024 की स्थिति पर नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा 09 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक किया गया। इस दौरान 29 जनवरी 2025 को कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी (बोर्ड) की बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान नाबार्ड अधिकारियों ने बैंक को प्राप्त शिकायतों के आधार पर शाखा शंकरगढ़ और शाखा कुसमी में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की संभावना व्यक्त की। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर द्वारा की गई शिकायत (प्राप्त 4 सितंबर 2024, दर्ज 26 अप्रैल 2024) की जांच की सिफारिश की। इसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि इन शाखाओं के वित्तीय व्यवहारों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया जाए।
बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संदेहास्पद खातों की जांच हेतु बैंक के समवर्ती ऑडिटर को निर्देश दिया गया। इसके तहत 5 फरवरी 2025 को प्राप्त फ्लैश अंकेक्षण प्रतिवेदन में ₹13,14,82,590.00 की प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ।
जांच में कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विलास भोसकर ने तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों को निलंबित करने व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए।
1. अशोक कुमार सोनी – सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, बैंक आईडी 631, प्रभारी शाखा प्रबंधक, शाखा शंकरगढ़
2. जगदीश प्रसाद – सहायक लेखापाल, बैंक आईडी 633, प्रभारी शाखा प्रबंधक, शाखा कुसमी
3. समल साय – सेवा निवृत्त सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, बैंक आईडी 527, निवासी ग्राम+पोस्ट भगवतपुर, कुसमी, जिला बलरामपुर
4. प्रकाश सिंह – कंप्यूटर ऑपरेटर, शाखा कुसमी
कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंबिकापुर द्वारा सरगुजा संभाग में संचालित बैंक की 6 शाखाओं में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित करने या आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर से जांच कराने हेतु सहकारिता सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नवा रायपुर को पत्र लिखा गया।
गबन का तरीका: केसीसी खातों से राशि नामे कर संबंधितों के बचत खातों में स्थानांतरित कर गबन
कार्रवाई: एफआईआर दर्ज, कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
संबंधित कर्मचारी:
शंकर राम भगत – तत्कालीन शाखा प्रबंधक
पंकज विश्वास – तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर
विजय उईके – तत्कालीन संस्था प्रबंधक
राजेश कुमार पाल – तत्कालीन लिपिक
गबन का तरीका: केसीसी खातों से राशि निकालकर खाद साख सीमा खातों में समायोजन
कार्रवाई: कारण बताओ नोटिस, निलंबन
संबंधित कर्मचारी:
एसएन जोशी – तत्कालीन शाखा प्रबंधक (निलंबित)
मनोज शर्मा – तत्कालीन समिति प्रबंधक (सेवानिवृत्त)
गबन का तरीका: एफ.डी. व बचत खातों की राशि का गलत समायोजन
कार्रवाई: संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही
संबंधित कर्मचारी:
दीपक सोनी – लिपिक
राजेश मिश्रा – तत्कालीन शाखा प्रबंधक
गबन का तरीका: किसानों को गलत तरीके से ऋण देकर धन गबन
कार्रवाई: एफआईआर दर्ज, विभागीय जांच जारी
संबंधित कर्मचारी:
अजीत सिंह – सहायक मुख्य पर्यवेक्षक
Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…
Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…
Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…
BRICS Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…
NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…
Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…
This website uses cookies.