Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं और राज्य की राजनीति में सीट बंटवारे को लेकर हलचल जारी है। कुल 243 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के बीच सीटों की लड़ाई सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच, एनडीए के अंदरूनी समीकरणों में सबसे ज्यादा चर्चा चिराग पासवान और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही है।

चिराग पासवान और बीजेपी के बीच सीटों की डील
सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान और बीजेपी के बीच लगभग सीटों की डील फाइनल हो गई है। चिराग पासवान इस बार बिहार में लगभग 26 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि सीटों के नाम पर अभी भी कुछ मतभेद बने हुए हैं, खासकर उन 5 सीटों को लेकर जिन पर चिराग ने दावेदारी जताई है।

चिराग ने मांगी BJP के 4 विधायकों की सीटें
चिराग पासवान ने जिन 5 सीटों पर दावे किए हैं, उनमें से 4 सीटें बीजेपी के मौजूदा विधायकों की हैं। ये सीटें हैं:
लालगंज
गोविंदगंज
दानापुर
बखरी
जबकि मटिहानी सीट जेडीयू की है। यह सीट छोड़कर बाकी सभी सीटें बीजेपी के पास हैं। इस मुद्दे पर अभी बातचीत जारी है और सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला अभी बाकी है।
चिराग पासवान के घर पहुंचे चित्यानंद राय
बीजेपी के मंत्री चित्यानंद राय गुरुवार को चिराग पासवान के घर पहुंच कर उनके साथ बैठकर बातचीत की। बाहर मीडिया से बातचीत में चित्यानंद राय ने कहा कि “हमारे और चिराग के भी अभिभावक एक ही हैं, और उनसे आशीर्वाद लेने आए हैं।” उन्होंने चिराग की नाराजगी के कयासों को भी खारिज करते हुए कहा, “चिराग नाराज नहीं हैं।”
सीटों को लेकर बातचीत जारी, मंत्री के कर्तव्य भी अहम
चिराग पासवान ने कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अभी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं और एक मंत्री के नाते उनके पास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है। इसके बावजूद, चिराग ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर सीटों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद की है और पार्टी हित में अपनी बात रखी है।
एनडीए में सीट बंटवारा: एक जटिल प्रक्रिया
एनडीए में जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और मुकेश सहनी जैसी पार्टियां भी सीटों की मांग लेकर अड़ी हुई हैं। इससे पहले भी बिहार के कई चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के अंदर मतभेद देखे गए हैं। इस बार भी सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों की सूची तय करना गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की सफलता के लिए सीट बंटवारा अहम भूमिका निभाएगा। चिराग पासवान की सीटों को लेकर बीजेपी से चल रही बातचीत चुनावी समीकरणों को प्रभावित करेगी। बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर इस बार की लड़ाई बेहद दिलचस्प और कांटे की होगी।
Read More: Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव का वादा – हर घर को मिलेगी एक सरकारी नौकरी











