राजनीति

Bihar Elections 2025: लोकगायिका मैथिली ठाकुर BJP में शामिल, अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव!

Bihar Elections 2025:  बिहार की लोकगायिका और मिथिला संस्कृति की पहचान बन चुकी मैथिली ठाकुर ने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। मंगलवार शाम को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 2025 विधानसभा चुनाव से पहले दरभंगा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।

मैथिली ठाकुर की राजनीति में एंट्री

मैथिली ठाकुर की राजनीति में आने की अटकलें तब से लगाई जा रही थीं जब उन्होंने 5 अक्टूबर को बीजेपी के संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद तावड़े ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि “1995 में लालू राज के समय जो परिवार बिहार छोड़ गए थे, अब वही परिवार की बेटी बदलते बिहार को देखकर लौटना चाहती है।” इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में मैथिली ठाकुर की बीजेपी जॉइनिंग की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं।

अलीनगर से मिल सकता है टिकट

जानकारी के मुताबिक, अलीनगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी इस सीट से मैथिली ठाकुर को मैदान में उतार सकती है। दरभंगा जिले की यह सीट ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या के चलते राजनीतिक रूप से अहम मानी जाती है। मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता और सोशल मीडिया प्रभाव को देखते हुए, बीजेपी उन्हें चुनावी प्रचार का चेहरा भी बना सकती है।

मिथिला संस्कृति की प्रतीक

मैथिली ठाकुर का नाम आज सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में लोक संगीत और मिथिला संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जाना जाता है। उनके पिता रमेश ठाकुर और माता भारती ठाकुर खुद संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने क्लासिकल म्यूजिक में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वे हिंदी, भोजपुरी, मैथिली सहित कई भाषाओं में गा चुकी हैं। उनके साथ उनके दो भाई भी संगीत में सक्रिय हैं और पूरा परिवार सोशल मीडिया पर अपने संगीत वीडियो के लिए प्रसिद्ध है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग

मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनके फोलोअर्स हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि मैथिली का यह डिजिटल प्रभाव चुनाव में युवाओं और सांस्कृतिक वोटबैंक को जोड़ने में मदद करेगा।

मैथिली ठाकुर का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की मिथिलांचल रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अगर उन्हें अलीनगर से टिकट मिलता है, तो यह मुकाबला बिहार चुनाव 2025 में काफी दिलचस्प हो सकता है। बीजेपी लोकगायिका की लोकप्रियता को भुनाकर क्षेत्रीय और सांस्कृतिक भावनाओं को जोड़ने की कोशिश में है।

Read More :  Haryana ASI Suicide: हरियाणा में ASI की आत्महत्या से सनसनी, IPS अधिकारी पर लगाया मानसिक दबाव का आरोप

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR के ये 5 धुरंधर जो कोलकाता को दिलाएंगे चौथी बार खिताब, विरोधियों में खौफ!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…

9 hours ago

Tulsi Gabbard Warning: तुलसी गबार्ड की खौफनाक चेतावनी, पाकिस्तान और चीन समेत ये 5 देश हैं दुनिया के लिए ‘परमाणु बम’!

Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…

10 hours ago

UAE Eid ul Fitr 2026 : खुले में नमाज पर लगी पाबंदी, अब केवल मस्जिदों में होगी इबादत!

UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…

10 hours ago

X Services Down: भारत समेत दुनिया भर में X की सेवाएं ठप, घंटों परेशान रहे करोड़ों यूजर्स, क्या है इस महा-आउटेज की वजह?

X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…

10 hours ago

Shivam Dube Train Journey: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ पकड़ी ट्रेन, 3rd AC में किया सफर!

Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…

10 hours ago

Assam Assembly Election: एनडीए में बड़ा फेरबदल, बीपीएफ की एंट्री और यूपीपीएल बाहर, जानें सीटों का नया गणित!

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

10 hours ago

This website uses cookies.