Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मुजफ्फरपुर जिले की दो महत्वपूर्ण सीटों पर अंदरूनी बगावत का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 6 नवंबर को मतदान होना है और इससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो कद्दावर नेताओं ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोक दी है, जिससे गठबंधन की चिंता बढ़ गई है।
पारू विधानसभा: इस सीट पर BJP से लगातार चार बार विधायक रहे अशोक सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। पारू क्षेत्र में राजपूत मतदाताओं की बहुलता है और अशोक सिंह की यहाँ मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनका निर्दलीय खड़ा होना सीधे तौर पर NDA उम्मीदवार (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के मदन सिंह) के लिए बड़ी चुनौती बन गया है और गठबंधन का खेल बिगाड़ सकता है।
कुढ़नी विधानसभा: यह सीट BJP के लिए और भी संवेदनशील बन गई है। BJP अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र कुमार उर्फ अबोध साह ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय पर्चा भर दिया है। कुढ़नी से वर्तमान विधायक और मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता (वैश्य समाज) हैं, जिन्होंने उपचुनाव में बहुत कम अंतर से जीत दर्ज की थी। अबोध साह भी वैश्य समाज से आते हैं, जिससे NDA के कोर वोट बैंक में सेंध लगने और वोटों के बंटवारे का खतरा पैदा हो गया है।
मुजफ्फरपुर जिले की 11 विधानसभा सीटों में NDA ने BJP को मुजफ्फरपुर, औराई, कुढ़नी, साहेबगंज और बरूराज से टिकट दिया है, जबकि जेडीयू (JDU) गायघाट, कांटी, सकरा और मीनापुर से लड़ रही है। लोजपा (रामविलास) बोचहा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी पारू से मैदान में है।
दूसरी ओर, महागठबंधन में राजद (RJD) 7 सीटों पर, कांग्रेस 2 सीटों पर, और वीआईपी (VIP) 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।NDA के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उनके अपने ही मजबूत नेता बाग़ी बनकर चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। पारू और कुढ़नी में BJP नेताओं की यह बगावत सीधे तौर पर जीत के मार्जिन को प्रभावित कर सकती है और इन दोनों सीटों पर गठबंधन की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है।
Online Poison Seller: यह दुनिया का एक बेहद अजीब और दिल दहला देने वाला धंधा…
Vulture Conservation : लगभग दो दशक पहले भारतीय आसमान से एक बेहद जरूरी पक्षी लगभग…
Israel-Lebanon Conflict: मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने…
RPSC APO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान से…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में भारतीय क्रिकेट…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में सत्ता गंवाने के बाद…
This website uses cookies.